ईशांत चंदेल सब-जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित : कूड़ांवाला गांव में खुशी की लहर

by

बी बी एन, 26 फ़रवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कालूझंडा के कुडांवाला गांव के होनहार खिलाड़ी ईशांत चंदेल का चयन वॉलीबॉल सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दुनी चंद के सुपुत्र ईशांत चंदेल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के पोलबा, हुगली में एक मार्च तक आयोजित की जा रही है।
ईशांत चंदेल के चयन से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया है। ईशांत बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। ईशांत ने अपनी प्रारंभिक खेल प्रशिक्षण गांव के ही खेल मैदान से शुरू की थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को निखारा।
वर्तमान में ईशांत ऊना स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहां वे खेल की बारीकियों को सीखते हुए अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना रहे हैं। उनके कोचों का कहना है कि ईशांत अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं तथा आने वाले समय में वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। गांववासियों ने ईशांत को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से संभावित कृषि समझौते से किसानों पर पड़ने वाले असर को लेकर मनीष तिवारी ने सरकार से मांगा जवाब

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 3 जनवरी : चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अमेरिका के साथ संभावित कृषि व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पत्रकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से मिला एक व्यक्ति का शव

एएम नाथ। रामपुर :  शिमला की तहसील रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार थाना रामपुर को शनिवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल-खिलाड़ी को प्राथमिकता दे रही सरकार, नशे पर करारी चोट होगी- यादविंद्र गोमा

22वीं अखिल भारतीय डॉ. वाईएस परमार वॉलीबॉल खेल का समापन समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे मंत्री एएम नाथ।  पंचरुखी, 3 मार्च।  प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ी को हर हाल में बढ़ावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री व मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उद्योग, श्रम एवं रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे के घटना स्थल का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री ने घटना स्थल का...
Translate »
error: Content is protected !!