उड़नपरी सीमा का स्वर्णिम कमाल : राष्ट्रीय इंटरस्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

by

5000 मीटर दौड़ में सीमा बनी राष्ट्रीय चैंपियन, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

चम्बा की बेटी सीमा ने बढ़ाया प्रदेश का मान, अब एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की अंतरराष्ट्रीय धाविका और ‘उड़नपरी’ के नाम से पहचान बना चुकी सीमा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में चम्बा और हिमाचल का नाम रोशन किया है। भुवनेश्वर (ओडिशा) के कलिंगा स्टेडियम में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटरस्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने 5000 मीटर दौड़ 16:11.04 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में शामिल है, जहां से एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। सीमा पहले ही विदेशी प्रतियोगिता में निर्धारित समय सीमा पूरी कर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाइंग मार्क हासिल कर चुकी थीं। हालांकि अंतिम चयन के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान प्राप्त करना जरूरी था। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही अब उनका एशियन गेम्स के लिए चयन भी सुनिश्चित हो गया है।
इस उपलब्धि के पीछे सीमा की कड़ी मेहनत और उनके विदेशी कोच स्कॉट सिमंज़ (अमेरिका) तथा भारतीय कोच अजीथ मार्कोज़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीमा ने अपनी सफलता का श्रेय दोनों कोचों के साथ-साथ अपने प्रायोजक रिलायंस यूथ स्पोर्ट्स को भी दिया, जिसने उनके प्रशिक्षण और तैयारियों में अहम भूमिका निभाई।
सीमा का अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। वह 28 जून को इसी प्रतियोगिता में 10,000 मीटर दौड़ में भी हिस्सा लेंगी। अब उनका अगला लक्ष्य सितंबर में जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है। सीमा की इस उपलब्धि पर पूरे चम्बा और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व त्यूड़ी बदोली और क्यारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की

ऊना 12 फरवरी – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े आंदोलन की प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी चेतावनी : मोर्चा अब रिटायर्ड टीचर संभालेंगे

एएम नाथ। शिमला ::  राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर करने की चेतावनी दी है। संघ का क्रमिक अनशन आठवें दिन में प्रवेश कर गया। सेवानिवृत शिक्षकों का भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता एएम नाथ । भटियात(चंबा) : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी शादी करने पहुंचा थे पंजाब के युवक युवती : गाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत : प्रेमिका की लाश देख दहाड़े मार रो रहा था प्रेमी

ज्वालामुखी :  हिमाचल के ज्वालामुखी में शादी करने के लिए पहुंचे पंजाब के युवक युवती में से युवती को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। प्रेमिका का शव सड़क पर पड़ा देख प्रेमी बुरी...
Translate »
error: Content is protected !!