उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी : नरवाणा खास में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 15 जून। उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत नरवाणा खास में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीएम कांगड़ा शिल्पी वेक्टा रहीं। उन्होंने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे, इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
एडीएम ने जानकारी दी कि उत्कर्ष अभियान के तहत जिला कांगड़ा की 6 ब्लॉक की 16 पंचायतों के 19 जनजातीय गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में सभी सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान 30 जून तक चलेगा, ताकि सभी चयनित जनजातीय गांवों के लोग लाभांवित हो सके।
इससे पहले एडीएम शिल्पी वेक्टा ने अराउकेरिया हेटरोफिला का पौधा रोपित किया और बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान नरवाणा खास पंचायत की प्रधान सरिता देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर स्थानीय बच्चों और सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं ।
एडीएम ने मौके पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी आलोक धवन, बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार, डीएफसी धर्मशाला परसोत्तम, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ओमप्रकाश, डॉ. जगदीश सिंह, खंड विकास अधिकारी अवनीत कात्यायन, डॉ. रूबी भारद्वाज, डॉ. सुरेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट स्थापित करने को लेकर कार्य करना सुनिश्चित बनाऐं नगर परिषद : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक ई-रिक्शा के लिए भगोत में स्थापित होगा चार्जिंग पॉइंट : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी : शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी

एएम नाथ । धर्मशाला, 27 अगस्त: जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के-लड़कियों के खेल टूर्नामेंट का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंदर सिंह गुलेरिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीडीएम साई लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर : एलएलबी विद्यार्थियों को नालसा योजनाओं की दी जानकारी

एएम नाथ। नादौन, 6 अगस्त। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने कल्लर स्थित डीडीएम साई लॉ कॉलेज में एलएलबी विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 का नादौन में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया शुभारंभ- प्रदेश सरकार ने कालेज लेक्चरर के सैकड़ों पद भरे : कुलदीप सिंह पठानिया

नादौन 21 नवंबर। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 आरंभ हो गया। इसमें प्रदेश के 55 महाविद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थी...
Translate »
error: Content is protected !!