उद्योग मंत्री अरोड़ा ने गांव बजवाड़ा, डाडा व किला बरुन के 282 खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों को सौंपे 5855806 रुपए के कर्जा राहत के चैक

by

जिले में 46000 से अधिक खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों का 104 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ
होशियारपुर, 15 सितंबर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से समाज के सभी वर्गों को अलग-अलग कल्याण योजनाओं के अंतर्गत कवर किया गया है। इसी कड़ी के अंतर्गत प्रदेश के खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों के भी करोड़ों रुपयों के ऋण माफी की गई है व इन कर्जों में सबसे अधिक रकम होशियारपुर जिले के हिस्से में आई है। वे गांव बजवाड़ा में सहकारी कृषि सभाओं के सदस्य भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों को कर्जा राहत के चैक वितरण समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे।
उद्योग मंत्री ने इस दौरान गांव बजवाड़ा, डाडा व किला बरुन के 282 खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों को 5855806 रुपए के कर्जा राहत के चैक सौंपे। उन्होंने कहा कि कर्जा राहत योजना के अंतर्गत बजवाड़ा कोआप्रेटिव सोसायटी के अंतर्गत 224 लाभार्थियों को 4641054 रुपए के चैक, गांव डाडा के 19 लाभार्थियों को 403043 रुपए के चैक व गांव किला बरुन के 39 लाभार्थियों को 811709 रुपए के चैक दिए गए हैं। इस तरह कर्जा राहत स्कीम के अंतर्गत इस जिले के 46000 से अधिक ऐसे लाभार्थियों को कवर किया जाएगा, जिनका 104 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया जाएगा।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में किसान व खेत मजदूर बड़ी मुश्किल घड़ी से निकल रहे हैं परंतु पंजाब सरकार ने प्रदेश के भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के 520 करोड़ रुपए के ऋण माफ कर बहुत बड़ा प्रयास किया है, जिससे इन परिवारों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने किसानों के साथ-साथ भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के ऋण माफ किए हैं।
इस मौके पर दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के एम.डी अमनप्रीत सिंह बराड़, सरपंच प्रीति, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच सुरजीत राम, डिप्टी रजिस्ट्रार कोआप्रेटिव सोसायटी उमेश वर्मा, दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के जिला मैनेजर लखवीर सिंह, राम लाल बैंस, पंचायत सदस्य हरजीत सिंह, कर्मजीत, बलबीर चंद, महेश कुमार, राजेश कुमार, नंबरदार कुलदीप कुमार, नंबरदार अवतार चंद, पंच रजिंदर कुमार, चौधरी अमरजीत, बजवाड़ा एग्रीकल्चर सोसायटी के सचिव पिंदर कुमार आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव डल्लेवाल, भंडियार व हरवां में 273 मुफत गैस कुनैकशन व सिलंडर गोल्डी ने वितरित किए

गढ़शंकर: वन विभाग दुारा गढ़शंकर छे गावों में दिए जाने वाले गैस सिलंडरों के क्रम के तहत काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गांव भंडियार में 125 लोगो को,...
पंजाब

कांग्रेस ने किया पंजाब में बड़ा फेरबदल : 12 जिलों के बदले गए प्रधान

चंडीगढ़। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के ठीक बाद कांग्रेस ने जिला प्रधानों की सूची जारी कर दी। अहम बात यह हैं कि पार्टी ने तरनतारन के जिला प्रधान समेत...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट में आएंगे ये 3 खास प्रस्ताव : रिजर्व लैंड की नीलामी करेगी सरकार, 3 किमी दायरे में पंजाब बनाएगा ईएसजेड

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी प्रधान का नया चेहरा नियुक्त कर सरकार अपने कामकाज को ट्रैक पर लाना चाहती है। पंजाब...
article-image
पंजाब

कौन हैं बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का ‘मास्टरमाइंड’, जिसने गोल्डन टेंपल में सुखबीर बादल पर चलाई गोली

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में हमले की कोशिश की गई. यह हमला नारायण सिंह चौड़ा ने किया, जो कि पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!