उद्योगों को धमकाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
शिमला । हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों को सुविधाएं प्रदान कर रही हैं और उद्योग हितैषी वातावरण स्थापित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उद्योगों को दी जाने वाली किसी प्रकार की धमकी या उत्पीड़न से सख्ती से निपटा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रदेश में हरित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने उद्यमियों से प्रदेश में सूचना प्रोद्यौगिकी क्षेत्र, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन और जल विद्युत ऊर्जा जैसे हरित ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती है और हरित पहल ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राज्य सरकार ने इस संबंध में अनेक पहल की हैं और राज्य में ई-वाहनों के संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सोलन जिला के नालागढ़ में एक मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट भी स्थापित कर रही है। राज्य सरकार उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए बुनियादी अधोसंरचना का विस्तार कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक

राकेश शर्मा /ज्वालामुखी/तलवाड़ा : ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वालामुखी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 28 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता स्टार नाईट में होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

रोहित राणा । ऊना  : राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना उपमंडल स्तर पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रण की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई गाड़ी क्यों ली, सरकार को यह भी बताना चाहिए था : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ । मंडी : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नियमों के मुताबिक पुरानी गाड़ी दिल्ली में नहीं चल सकती है। नई गाड़ी क्यों लेनी पड़ी, सरकार को बताना चाहिए था। शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!