उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के 6 जुलाई से चंबा जिले के प्रवास कार्यक्रम में बदलाव गया है।

उप मुख्य सचेतक के जारी संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 6 जुलाई को सुबह 11.30 बजे कृषि विज्ञान केंद्र सरू का निरीक्षण करेंगे तथा इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात केवल सिंह पठानिया बाद दोपहर 2:00 बजे कूंर पहुंचेंगे जहां पर वह लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह छतराड़ी में रहेगा।
केवल सिंह पठानिया 7 जुलाई को सुबह 10 बजे छतराड़ी से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। वह बाद दोपहर 2:30 बजे खज्जियार को प्रस्थान करेंगे तथा खज्जियार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ खज्जिया झील का निरीक्षण करेंगे। उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह खज्जियार में रहेगा।
उप मुख्य सचेतक 8 जुलाई को सुबह 9 बजे खज्जियार से रैत-ज़िला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात : सीएम वर्चुअली करेंगे ऊना के लिए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास :

जिला परिषद हॉल ऊना में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण ऊना, 10 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11 अक्तूबर को वर्चुअल मोड से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात देंगे, जिसका लाइव...
हिमाचल प्रदेश

एडीसी यादव ने की उज्ज्वला योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 25 अक्तूबर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कार्यान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति की बैठक एडीसी मनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर न्यास की बैठक आयोजित एएम नाथ। प्रागपुर, 6 अप्रैल :  राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर (न्यास) की एक विस्तृत समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीआईबी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम: डीसी

एडीजी पीआईबी चंडीगढ़ राजेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में कार्यशाला में हुए शामिल ऊना 15 मार्च: जिला ऊना के मीडियाकर्मियों के लिए प्रैस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के सौजन्य से आज ऊना में एक...
Translate »
error: Content is protected !!