उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

by

ऊना, 6 सितम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री 8 सितम्बर को प्रातः 9 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत नंगनोली में राजीव भवन का लोकार्पण करंेगे। तदपश्चात 9ः30 बजे पंजावर में व 10 बजे पंडोगा में पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री प्रातः 10ः30 बजे रावमापा पंडोगा में बनने वाले छः कमरों की आधारशिला भी रखेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रातः 11ः15 बजे बढे़ड़ा में पेयजल योजना, 11ः30 बजे पहाड़ियां(बढे़ड़ा) में टयूबवैल, दोपहर 12 बजे कांगड़ में रेन शेल्टर, 12ः15 बजे लोअर कांगड़ में टयूबवैल, 12ः30 बजे रोड़ा में पेयजल योजना, दोपहर 1 बजे सैंसोवाल में टयूबवैल नं 70, व 1ः30 बजे समनाल में टयूबवैल नं 84 व 2 बजे हरोली में टयूबवैल नं 85 का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 2ः15 बजे रावमापा हरोली में आउटडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। 3 बजे कुठारबीत रेन शेल्टर व 3ः30 बजे ग्राम पंचायत हीरां के धुग्गे में टयूबवैल का लोकार्पण करेंगे। सायं 4ः30 बजे लालूवाल में पेयजल योजना के सुधारीकरण कार्य तथा सांय 5 बजे गोंदपुर जयचंद में बिजनस प्रोमोशन सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त 5ः30 बजे गुरूपलाह में टयूबवैल नं 61 और बाथू में टयूबवैल नं 54/पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 9 सितम्बर को हरोली विस के तहत गांव खड्ड में बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ में चोरों ने चार सोलर लाइट बैटरियों पर किया हाथ साफ

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कृष्णगढ में दस वर्ष पूर्व सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई सोलर लाइटों की बैटरियों को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर बैटरियों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुश्मन देश से आया शिकारी बाज : पंख में GPS, पांव में छल्ला – BSF ने बाज को पुलिस को सुपुर्द कर, शुरू कर दी जाँच

जैसलमेर :  भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित शाहगढ़ इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  ने एक पाकिस्तानी बाज को दबोचा था। डीएनपी के रेस्क्यू सेंटर में उसने दम तोड़ दिया।  बाज की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार्ति चिदंबरम पर नया शिकंजा, वीज़ा घोटाले में CBI की चार्जशीट

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पैसे लेकर चीनी नागरिकों को देश का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुदेव बने गोयला स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

पट्टा मेहलोग, 24 जून (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति एमसी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।...
Translate »
error: Content is protected !!