उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में किए 4.26 करोड़ रुपए के विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण : मंदिरों के विकास एवं उत्थान से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्री

by

प्रदेश में सभी मंदिरों का किया जायेगा विकास : माता श्री चिंतपूर्णी में सभी कार्य मास्टर प्लान के तहत किए जायेंगे
ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी प्रवास के दौरान क्षेत्र में करोड़ों रूपए की सौगातें प्रदान की। उन्होंने चिंतपूर्णी क्षेत्र में 4.26 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए जिसमंे 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से मुबारिकपुर-भरवाईं की स्मार्ट एलईडी लाइट्स का शिलान्यास, 32 लाख 21 हजार रुपए की लागत से माधो का टीला में शौचालय सुविधा का शिलान्यास, माधो का टीला में 1 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास किए। इसके अतिरिक्त 20 लाख 44 हजार रुपए की लागत से लाइब्रेरी तथा प्रथम फेज के अंतर्गत मंदिर परिसर में स्थापित 19 लाख 99 लाख रुपए की लागत से स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों का लोकापर्ण किया।
उद्धघाटन एवं लोकार्पण के उपरांत उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंदिर न्यास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माता श्री चिंतपूर्णी परिसर में निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।
उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बिजली, पानी व सड़क के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को 3 माह के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 1224 लाख रुपए से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है जो जुलाई माह तक पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सीवरेज व्यवस्था पर लगभग 16 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है जिसका निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में किए जाने वाले सभी कार्य मास्टर प्लान के तहत किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से बाबा श्री माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी का संग्रहालय बनाया जायेगा। वहीं लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से माता का बाग का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त माता चिंतपूर्णी के लोगो एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेकों विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें पीने के लिए प्याऊ, सड़के, फायर हाइड्रेंट्स, बस स्टैंड, मंदिर का सौंदर्यीकरण, सुगम दर्शन जैसी सुविधाओं के माध्यम से लोगों को लाभ प्राप्त होंगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों के विकास एवं उत्थान से ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही मंदिर की भव्यता को भी चार चांद लगेंगे। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध शक्तिपीठों के तर्ज पर प्रदेश के अन्य मंदिरों का भी विकास किया जायेगा।
इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली मित्र को ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी क्यों नहीं : जय राम ठाकुर

अपने मित्रों को लाखों की नौकरी और प्रदेश के युवाओं के साथ “मित्र भर्ती” के नाम पर छलावा आउटसोर्स में हर जगह घोटाला करने की नीयत से हो रहा है एजेंसियों का चयन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला कॉलेज पहुंची यूजीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी : प्राचार्य और शिक्षकों के बयान दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत और उससे जुड़े रैगिंग और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की जांच के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से गठित फैक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अडानी के घोटालों की दुनियाभर में चर्चा हो रही कहा श्रीनिवास ने : राहुल गांधी के समर्थन में और लोकतंत्र को बचाने के लिए विशाल मशाल जलूस

शिमला : हिमाचल कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन में और लोकतंत्र को बचाने के लिए शुक्रवार रात को विशाल मशाल जलूस निकाला। यह जुलूस ओकओवर से राजभवन तक निकाला गया। यह मशाल जलूस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 79 पात्र परिवारों को इंडैक्शन चूल्हे वितरित किए

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद सभागार ऊना में लगभग 79 पात्र परिवारों को इंडैक्शन चूल्हे वितरित किए। इस अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!