उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

by
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते उन्हें गुरूवार को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया था जहां उनका 92 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हुआ।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार थे। वह वर्ष 1991 से 1996 तक केन्द्र सरकार में वित्त मंत्री रहे तथा उनके द्वारा देश की आर्थिक नीति को नई दिशा प्रदान की गई।
डॉ. मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे, जिस दौरान उनके द्वारा देश व जनहित में उठाए गए कदमों के फलस्वरूप भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव उच्च आदर्शों का पालन किया, जिस कारण उनकी गिनती देश के प्रतिष्ठित नेताओं में होती है।
उप-मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सूबेदार से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 1 जनवरी : पिछले दिनों गढ़शंकर के बीत इलाके के शेखोंवाल गांव के पूर्व सूबेदार के साथ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध साइबर क्राइम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर, जयसिंहपुर तथा धीरा उपमंडलों में नुकसान का लिया जायजा : आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता करवाएं उपलब्ध: डीसी

अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भी त्वरित तैयार करने के दिए निर्देश धर्मशाला 18 अगस्त। जिले में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण शाखा ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर ) ने मरीजों को फल एवं मिठाई की वितरित

शिमला 11 नवंबर – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण शाखा ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर ) ने दीपावली के अवसर आज “मानसिक चिकित्सालय एवं पुनर्वास केंद्र ” शिमला में जाकर मरीजों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दंपती सहित 3 की मौत, 2 घायल : कुमारसेन में अनियंत्रित होकर कार सतलुज नदी में गिरी

एएम नाथ। शिमला :   जिला शिमला में कुमारसेन के समीप महोली में एक सेलेरियो कार के अनियंत्रित सतलुज नदी में गिर गई । उक्त हादसे में हादसे में दंपती सहित 3 लोगों की मौके...
Translate »
error: Content is protected !!