उपमुख्यमंत्री 16 फरवरी को करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

by

प्रथम जलेब में होंगे शामिल, सेरी मंच पर प्रथम सांस्कृतिक संध्या के रहेंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। मंडी, 13 फरवरी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में 16 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित किये जा रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की प्रथम जलेब (शोभायात्रा) में 16 फरवरी को शामिल होंगे तथा पड्डल मैदान में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसी रात्रि को वे ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप-मुख्यमंत्री 15 फरवरी सायं मंडी पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के उपरांत सायं 6:30 बजे पंचवक्त्र मंदिर के समीप शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही ब्यास आरती में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मंडी में रहेगा।
कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को दोपहर 12:45 बजे वे भ्यूली स्थित भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर परिसर में दोपहर का भोजन (देवलु धाम) करेंगे। इसके उपरांत वे मंडी के अधिष्ठाता देवता राज माधो राय जी की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रथम जलेब में शामिल होकर पड्डल मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसी सायं वे पुनः सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के बाद रात्रि लगभग 10:15 बजे सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उप-मुख्यमंत्री 17 फरवरी को प्रातः मंडी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संवेदनशील बिलासपुर प्रशासन की मानवीय पहल — बस स्टैंड पर कई दिनों से असहाय पड़े व्यक्ति को मिली चिकित्सा सहायता और सुरक्षित आश्रय

एएम नाथ। बिलासपुर, 02 दिसम्बर : बिलासपुर प्रशासन ने उपायुक्त राहुल कुमार के नेतृत्व में आज मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक असहाय व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित आश्रय मुहैया करवाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत कर रहा एनवाईकेः सत्ती

ऊना में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित ऊना 10 माचर्रू आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केन्द्र ऊना ने जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में मारा गया -अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी , दूसरा आरोपी फरार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में अमृतसर के एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह  को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक़, 17 मार्च की सुबह हुए एनकाउंटर...
Translate »
error: Content is protected !!