वायरल हुया एक पत्र, उपमुख्यमंत्री ने अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा : नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

by

शिमला : प्रदेश सरकार में बने उपमुख्यमंत्री ने वायरल हुए पत्र के मुताबिक अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें वह अपने संघर्ष की गाथा का बखान करने के अलावा 3 विधायकों की सिफाशि मंत्री पद के लिए कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपने ही मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को न्यायालय में चुनौती देने पर भाजपा विचार कर रही है। इसको लेकर विधि विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। आसाम, मणिपुर और दिल्ली सरकार की तरफ से की गई ऐसी नियुक्तियों को सुप्रीम कोर्ट गलत ठहरा चुक है, क्योंकि यह संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है।
जयराम ठाकुर ने कहा पूर्व सरकार की तरफ से बिना कैबिनेट की मंजूरी के डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के निर्णय को चुनौती देने को लेकर भी भाजपा कानूनी राय ले रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं बल्कि राज्य में अव्यवस्था की स्थिति को पैदा करने जैसा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने क्रियाशील हो चुके संस्थानों तक को बंद कर दिया, जो जनहितों के खिलाफ है।
मिशन लोटस का कोई मूड नहीं : जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का मिशन लोटस का कोई मूड नहीं है, लेकिन कांग्रेस को अपने कुनबे को संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसी स्थिति पैदा न हो जाए कि इस विषय पर सोचना पड़े। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार की स्थिति यह कि सुंदरनगर में वर्ष, 1952 में पुलिस चौकी तक को डिनोटिफाई कर दिया गया। इसी तरह पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह के विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में क्रियाशील रहे एसडीएम कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया गया।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक रोजगार देने वाले 2 सीमैंट उद्योगों अंबूजा व एसीसी पर ताले लटके हैं। इसके अलावा वैट के दाम बढ़ाए जाने के कारण डीजल के दाम में 3 रुपए महंगे हो गए, जिससे आम जनता पर बोझ पड़ा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि धर्मशाला में संपन्न हुए शीतकालीन सत्र के दौरान वीआईपी गैलरी में बैठने वाले वीडियो बना रहे थे। इसके अलावा वर्तमान सरकार के 1 माह के कार्यकाल में जनता अभी से सडक़ों पर उतरना शुरू हो गई तथा विपक्ष को पहले ही सत्र में वॉकआऊट करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के बाद फिर दहशत! …गिप्पी ग्रेवाल को मिली मौत की धमकी

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला की दुखद हत्या के बाद, पंजाबी मनोरंजन जगत में एक बार फिर डर का माहौल लौट आया है। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में पशुओं के गायनी, मेडिसन, हड्डियों व पेट से संबंधित रोगों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

आंचलिक पशु अस्पताल में हो रहे बड़े-बड़े ऑपरेशन, एक वर्ष में 2382 किसान लाभान्वित ऊना : जिला ऊना के बरनोह में आरंभ हुआ आंचलिक पशु अस्पताल किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा बनकर उभरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पट्टा मेहलोग में रेजिंग एंड एक्ससेलेर्टिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस सत्र का आयोजन

आई टी आई प्रशिक्षुओं को उद्यमिता विकास पर किया जागरूक पट्टा मेहलोग, 7 फरवरी (तारा) : भारत सरकार की रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई पट्टा महलोग में एक उद्यमिता जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!