उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किया जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ

by
वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला में 3865.98 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य
एएम नाथ। हमीरपुर 07 अप्रैल। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जिला में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान विभिन्न बैंकों के माध्यम से कुल 3865.98 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 2062.89 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को ऋण आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋण योजनाओं का लाभ किसानों, समाज के पिछड़े वर्ग और जरुरतमंद लोगों तक भी पहुंचना चाहिए। इससे इन लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, बैंकों का कारोबार बढ़ेगा और जिला हमीरपुर के ऋण-जमा अनुपात में भी बढ़ोतरी होगी।
इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, नाबार्ड के डीडीएम नरेश कुमार, एलडीएमओ अनिल कुमार और अन्य बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना के सफल प्रयास : जंग के तनावपूर्ण माहौल में होशियारपुर के नीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से आया भारत

होशियारपुर, 11 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के सफल प्रयासों से होशियारपुर के नीरज कुमार गुप्ता जिसकी सऊदी अरब के रियाध में मृत्यु हो गयी थी, का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा। खन्ना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष रूप से सक्षम बच्चों के सशक्तिकरण में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण: अनुराग शर्मा

सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये देने की घोषणा एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 जून: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज अप्पर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में आयोजित विशेष रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 स्टार प्रचारक आप उतारेगी मैदान में : मान और सिसोदिया पर रहेगी चुनाव प्रचार की कमान

शिमला : आप ने हिमाचल में 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। जिसमें केंद्रीय आप नेताओं के साथ-साथ हिमाचल के नेता भी शामिल हैं। 29 अक्तूबर से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए ‘संकल्प’ पहल का किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं को यहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भजन संध्या ‘भज गोविंदम’ में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नशे की समस्या...
Translate »
error: Content is protected !!