उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता : ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की दी स्वीकृति

by
रोहित जसवाल। ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और दौलतपुर के सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सेवा और सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई,
उपायुक्त ने बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उनकी सेवा में लगातार सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति दी, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा, उन्होंने आगामी बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की हिदायत दी।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक ले. कर्नल (से.नि.) एस.के. कालिया ने सभी का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक के बाद उपायुक्त ने ई.सी.एच.एस. (पूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना) का दौरा किया, जहां उन्होंने योजना की उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ओ.आई.सी. ई.सी.एच.एस., कर्नल सुशील कुमार ने उपायुक्त को इस योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने ई.सी.एच.एस. के दंत चिकित्सा शाखा का निरीक्षण भी किया और डेंटल चेयर के लिए अतिरिक्त फंड स्वीकृत किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा सरकार भारतीय छात्रों से अटेंडेंस और मार्क्स तक पूछने लगी – भारतीय छात्रों वापस भेजे जाने का डर

कनाडा में भारतीयों पर लगातार हमले हो रहे हैं। तीन भारतीय छात्रों की हत्या के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। उधर कनाडा की सरकार भी भारतीय छात्रों को परेशान करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव बीनेवाल के जंगल बड़े सत्तर पर चलाया जा रहा अवैध खैर का डिपो : पंजाब व हिमाचल से चोरी खैर के पेड़ काट कर खैर इस डिपो में पहुंचाया जाता

वन माफिया चोरी पेड़ काट कर लेकर आने वालों से चार से पांच हजार में प्रति किवंटल खरीदता है खैर की लकड़ और आगे वेचता 14 से 15 हजार प्रति क्विंटल गढ़शंकर :  वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 स्टार प्रचारक आप उतारेगी मैदान में : मान और सिसोदिया पर रहेगी चुनाव प्रचार की कमान

शिमला : आप ने हिमाचल में 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। जिसमें केंद्रीय आप नेताओं के साथ-साथ हिमाचल के नेता भी शामिल हैं। 29 अक्तूबर से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

नशीली ड्रिंक पिलाई, पति से रेप कराया : ब्यूटीशियन का काला कांड

मुंबई : कभी सोचा है कि कोई महिला सिर्फ पैसों के लिए अपने पति से ऐसा जघन्य काम करा सकती है। जिसकी सजा कई सालों की जेल हो? अगर नहीं तो ये कहानी आपके...
Translate »
error: Content is protected !!