उपायुक्त ने मानसून सीजन 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक : सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को मानसून सीजन-2025 के मद्देनज़र तैयारियों एवं संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने सभी विभागों को मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार करने और विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने मौसम संबंधी पूर्वानुमानों व चेतावनियों का शीघ्र प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को जन-जागरूकता अभियान चलाने और सभी अधिकारियों को सचेत और मौसम मोबाइल ऐप डाउनलोड कर नियमित अपडेट लेने के निर्देश दिए।
May be an image of 11 people, people studying and table
उन्होंने जर्जर भवनों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील सड़कों की पहचान कर समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आवश्यक राहत सामग्री जैसे राशन, एलपीजी, दवाइयाँ, कंबल, तिरपाल आदि का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
उपायुक्त ने सूखे और खतरनाक पेड़ों की समय रहते पहचान कर हटाने, अस्थायी पुलों की उपलब्धता, और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम, नेशनल हाईवे अथॉरिटी और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वर्षा जल की सुचारू निकासी के लिए नालों, नालियों और जल निकासी चैनलों की सफाई समय से पूरी करें ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
जल शक्ति विभाग और पंचायती राज विभाग को जल स्रोतों व पेयजल टैंकों की सफाई व क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में विशेषकर सर्पदंश रोधी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को मशीनरी की मरम्मत कर उसे आपदा संभावित क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से तैनात करने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी एसडीएम, होमगार्ड, अग्निशमन सेवाएं तथा अन्य विभागों को त्वरित प्रतिक्रिया दलों को सतर्क रखने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने एनडीआरएफ, सेना व अर्धसैनिक बलों से समन्वय बनाए रखने की बात कही ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता ली जा सके। उन्होंने विशेष रूप से स्वां नदी और अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बसे लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने को कहा।
उपायुक्त ने पिछले वर्ष इंडस्ट्रियल एरिया बाथू-बाथड़ी में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति को ध्यानार्थ रखते हुए इस क्षेत्र में माइनिंग अधिकारी, उपमंडल अधिकारी हरोली और आइओसीएल पाइपलाइन प्रबंधन को आपसी समन्वय के साथ 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि खड्ड के प्रवाह में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने के निर्देश
उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सभी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अग्नि सुरक्षा, जल निकासी व्यवस्था व बेसमेंट के सुरक्षित उपयोग पर ध्यान को कहा। नियमों का पालन न करने पर कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
May be an image of 13 people and people studying
उपायुक्त ने जानकारी दी कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 1077 है। उन्होंने उपमंडल अधिकारियों को मानसून सीजन के दौरान उपमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। यह आपात संचालन केंद्र सातों दिन चौबीसों घंटे क्रियाशली रहेंगे।
उपायुक्त ने सभी विभागों को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल पर क्षति और हानि की रिपोर्टिंग नियमित रूप से करने तथा सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की दस्तावेजीकरण व फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट जिला प्रशासन से साझा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने मानसून के आगमन से पूर्व सभी विभाग अपनी तैयारियां पूर्ण करें और आपसी समन्वय व तत्परता के साथ कार्य करते हुए किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-ईमानदारी से निभाई ड्यूटी : खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई

रोहित भदसाली।  शिमला / मुरादाबाद :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 किलो 400 ग्राम चिट्टा, 2.10 लाख ड्रग मनी, 25 साल का युवक गिरफ्तार : दूसरा फरार

फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने नौ किलो 400 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मरीज आपरेशन के लिए चिन्हित : बीकेयू बंगाणा ने बलखालसा में लगाया मुफ्त आंखों कस चेकअप कैम्प

150 लोगों की आखों की हुई जाचं बंगाणा : भारतीय किसान युनियन की ब्लॉक बंगाणा ईकाई की और से नौवीं पात शाही बलखालसा में लगवाए मुफ्त आंखों के चेकआप कैम्प में 150 लोगों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट जुलाना से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार : बजरंग पूनिया नहीं लड़ेंगे हरियाणा चुनाव

रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि बजरंग पूनिया इलेक्शन नहीं लड़ेंगे.  हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!