उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित

by
एएम नाथ। चम्बा ;  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के अलावा मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की आयोजित बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि मंदिर परिसर में आयोजित किए जाने वाले भंडारों में केवल पारंपरिक डिस्पोजेबल पतलों का ही उपयोग किया जाए तथा भंडारा आयोजकों द्वारा मंदिर परिसर में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत मंदिर परिसर के शौचालयों की मुरम्मत व रखरखाव, मंदिर परिसर में स्थापित सोलर वाटर पैनल सिस्टम की मरम्मत करवाने, मंदिर की दुकानों व चतुर्भुज धर्मशाला के किराए का पुनः अवलोकन करने के अलावा मंदिर के समीप पार्किंग को व्यवस्थित करने तथा मंदिर ट्रस्ट की आय में बढ़ोतरी करने के विभिन्न पहलुओं वारे विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर दीक्षित
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 गर्ल्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का चौथे दिन हिमाचल व हरियाणा के मध्य होगा फाइनल मैच

बीबीएन, 22 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने महाराष्ट्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानिया

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार कृतसंकल्प एएम नाथ । धर्मशाला, 25 अगस्त: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले गगल के सभी प्रभावितों के पुनर्वास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्डों में 689 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

बिलासपुर, 26 अप्रैल: नगर परिषद श्री नैना देवी जी के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 689 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 368 पुरुष तथा 321 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूरदराज के स्कूलों की बदहाल तस्वीर: सवाल सिर्फ भवन का नहीं, बच्चों के भविष्य का है।

तीर्थन घाटी में कई स्कूल भवन खस्ताहाल, मिडल स्कूल नाहीं के बच्चे टीन के अस्थायी शैड में पढ़ने को मजबूर। बेहतर शिक्षा के लिए गांव छोड़ने को मजबूर हो रहे अभिभावक। तीर्थन घाटी गुशैनी/...
Translate »
error: Content is protected !!