उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में स्वछता कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

by

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठायें स्वछता कर्मी : उपायुक्त

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था स्वछता कर्मियों के परिश्रम और समर्पण से ही संभव हो पाती है। स्वछता कर्मियों के निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं जिनके प्रयासों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


उपायुक्त आज नगर परिषद की ओर से स्वछता कर्मियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में बोल रहे थे। उन्होंने सफाई कर्मियों को सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि मात्र 20 रूपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख तक का बीमा कवच प्राप्त किया जा सकता है, जिससे आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।


उपायुक्त ने स्वछता कर्मियों के कल्याणार्थ चालई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी स्वछता कर्मी अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि उनका भविष्य उज्जवल बन सके। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शैक्षणिक योजनाओं में अनिवार्य रूप से पंजीकृत करवाएं और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें।


कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लगभग 100 स्वछता कर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
मुकेश रेपसवाल ने सभी स्वछता कर्मियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन सदैव उनके साथ है तथा उनकी कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल ने “स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर” का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।


प्रबंधक नगर परिषद रुचि महाजन ने सरकार द्वारा स्वछता कर्मियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।
इस अवसर पर पार्षद उर्मिला जसरोटिया, अंजू, सीमा कुमारी, पार्षद जीवन सलारिया, खालिद मिर्ज़ा व कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्नाडेल स्कूल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की एडीसी ने की अध्यक्षता : सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी को आगे आने की आवश्यकता – अभिषेक वर्मा

एएम नाथ। शिमला, 10 अक्तूबर – सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी को आगे आने की आवश्यकता ताकि स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके। यह बात आज यहाँ अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम चंबा ने की बैठक की अध्यक्षता : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना बारे बैठक आयोजित

योजना के तहत जिला चंबा में कुल 46 गांव : अमित मेहरा एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया

अब तक 2,232 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा राहत एवं पुनर्वास के तहत 128 करोड़ रुपये वितरित* शाहपुर, 20 जुलाई।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज गगल में कांगड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को बड़ा झटका : दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लवली ने पद से दिया इस्तीफा, लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के थे खिलाफ

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शीला सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!