उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा क्षेत्र चुराह के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by

ग्राम पंचायत गुईला, बोंदेडी, बैरागढ़, सतनाला में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रवास कर वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुकेश रेपसवाल ने ग्राम पंचायत गुईला, बोंदेडी, बैरागढ़, सतनाला, गुलेई इत्यादि का प्रवास कर आपदा प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी कठिनाइयों को सुना और आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
साथ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों- कर्मचारी को राहत और पुनर्वास कार्यों में गति लाने तथा क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों को प्रभावित परिवारों का त्वरित सर्वेक्षण कर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और राहत राशि वितरण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोग स्वयं भी ऑनलाइन रेवेन्यू मॉनिटरिंग सिस्टम (आरएमएस) पर अपनी निजी संपत्ति को हुई क्षति की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने पंचायती राज प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्यों को जल्द शुरू करने को कहा।
उपायुक्त ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं की बहाली के लिए अब तक किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की।


उन्होंने इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया।
मुकेश रेपसवाल ने इससे पहले कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास तीसा का भी दौरा कर छात्राओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य निर्माण में शिक्षा के महत्व पर बल दिया तथा उन्हें लगन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने को प्रेरित किया।


इस अवसर उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक चुराह अंकुर ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवा में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचे आर.एस बाली….

प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार : बाली नगरोटा : 18 मार्च । प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी तरह के शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिनों का शीतकालीन सत्र बुलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा- रणधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की अवधि केवल चार दिनों की रखे जाने पर भाजपा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में गांव व किसान के हितों का रखा गया विशेष ध्यानः वीरेंद्र कंवर

ऊना  – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वर्ष 2021-22 के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसमें गांव व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन-जन की जुबान पर एक ही बात कि प्रदेश के सात दशकों के इतिहास में पहली बार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार, पुरानी परियोजनाएं भी बंद कीं : अनुराग ठाकुर

रोहित जसवाल।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को जिला भाजपा की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!