उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत बाट में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by

ग्राम पंचायत बाट और सरा के गांव में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत बाट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत बाट और सरा के गांवों में प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।


उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम चंबा और खंड विकास अधिकारी मैहला को प्रभावित परिवारों का त्वरित सर्वेक्षण कर वास्तविक नुकसान का आकलन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाने को कहा।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम बाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक पाठशाला का भी निरीक्षण किया, जो आपदा के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षति का आकलन शीघ्रता से पूर्ण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि पुनर्निर्माण और मुरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए।


इस अवसर पर एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, खंड विकास अधिकारी बशीर खान, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पौंग डैम अधिकारियों को  पानी का डिस्चार्ज तकनीकी आधार पर करने के आदेश : मुख्य सचिव पंजाब ने पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

तलवाड़ा/मुकेरियां (होशियारपुर), 30 अगस्त: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव पंजाब के.ए.पी. सिन्हा ने आज पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लडक़ी ने दूसरी लडक़ी पर थप्पड़ पर थप्पड़ किए रसीद

दौलतपुर चौक : सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा एक वीडियो, जिसमे एक लडक़ी ने दूसरी लडक़ी थप्पड़ पर थप्पड़ रसीद करती नजर आ रही है। जबकि सहमी हुई दूसरी अकेले होने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर.एस. बाली ने किया तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन :

एएम नाथ।  बिलासपुर 24 नवम्बर: जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील तट के किनारे लुहणू मैदान में अध्यक्ष पर्यटन (कैबिनेट रैंक मंत्री) आर.एस. बाली ने तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूथ लेवल अधिकारी से करें संपर्क : मतदान केंद्रों पर वोट बनाने व शुद्धि के लिए 9 दिसंबर तक करें दावे व आक्षेप – DC अपूर्व देवगन

चंबा, 23 नवंबर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर नये वोट बनाने व शुद्धि के...
Translate »
error: Content is protected !!