उपायुक्त राघव शर्मा ने जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में किया पौधारोपण : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

by

ऊना :5 अगस्तः जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने आज जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राघव शर्मा, एसडीएम डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त रविंद्र शर्मा, स्कूल की प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर सहित स्कूल के स्टाफ व बच्चों ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में नवोदय विद्यालय पेखुबेला में आम के 250 पौधे लगाए जाएंगे, ताकि यहां पर फलदार पौधों का एक बागीचा तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड्स के बच्चों ने पौधारोपण में बढ़चढ़ कर भाग लिया है तथा इन पौधों की देखभाल का जिम्मा भी इन्हीं बच्चों को दिया जाएगा। उन्होंने सभी से बरसात के मौसम में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की और कहा कि जिनता आवश्यक पौधारोपण है, उतना ही आवश्यक इनकी देखभाल भी है। उन्होंने कहा कि पौधे ही मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं, इसलिए सभी को पौधारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
राघव शर्मा ने बच्चों को रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था का मुख्य लक्ष्य आपदा के समय लोगों की सहायता करना है। इसके अलावा भी सोसाइटी स्वास्थ्य तथा समाज सेवा के लिए भी बढ़-चढ़ कर कार्य करती है।
रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर सहित वन विभिन्न के अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को भाखड़ा नांगल बांध के परिचालन मे हस्तक्षेप से पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने रोका : हरियाणा को पानी छोड़ने का आदेश दिया

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को भाखड़ा नांगल बांध के कामकाज में हस्तक्षेप करने से बचने का निर्देश दिया है, जो भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी में न परोसे शराब और न बजाये डीजे मिलेंगे 21,000 : पंचायत ने कर दिया अहम एलान

बठिंडा : गांव  बल्लो की ग्राम पंचायत ने अच्छा उपराला शुरू किया है। पंचायत ने कहा है कि जो शादी समारोह में शराब नहीं परोसेगा और डीजे नहीं बजाएगा उसे 21,000 रुपए नकद प्रोत्साहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा क्षेत्र में 83 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर : विक्रमादित्य सिंह 

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने किया चंडी-बडोह वाया भटोली सड़क कार्य का लोकार्पण : लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन मंडल भवन व कियानी- राजनगर-चकलू-कोटी सड़क का किया निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा गिरफ्तार : हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला की एक छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने की कारवाई

एएम नाथ। बिलासपुर :  राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला के प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।  कॉलेज की एक छात्रा द्वारा दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!