उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

by

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले ट्रक चालक हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उस पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है.माना जा रहा है कि इस मामले में हरजिंदर को 45 साल की सजा हो सकती है जिसको लेकर उसका परिवार काफी चिंतित है। हरजिंदर सिंह के परिवार और पैतृक गांव रतौल के लोगों ने मामले में कोर्ट से नरम रुख अपनाने की गुहार लगाई है. परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने इस मामले में एकजुटता दिखाते हुए कहा कि हरजिंदर महज 28 साल का है यह उसका दुर्भाग्य था कि ये हादसा हुआ. तरनतारन जिले के रतौल गांव के रहने वाले हरजिंदर के लिए समर्थन जुटाने को लेकर ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया गया है।

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरजिंदर पर अमेरिका में वाहन दुर्घटना में गैर इरादतन हत्या का आरोप है. उसके वाहन से बीते 12 अगस्त को फ्लोरिडा हाईवे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के समय वह सड़क पर गलत तरीके से यू-टर्न ले रहा था. बताया जा रहा है कि फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स राजमार्ग पर ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह ने अचानक ट्रक से गलत यू-टर्न ले लिया. उसी समय पीछे से आ रही एक मिनी वैन ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हरजिंदर सिंह और उसके साथ ट्रक में मौजूद एक अन्य शख्स बच गए।

कोर्ट का जमानत देने से इनकार

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक हादसे के बाद हरजिंदर कैलिफोर्निया भाग गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर मुकदमे के लिए फ्लोरिडा वापस लाया गया है. हरजिंदर पर तीन मामले दर्ज किए गए हैं. बीते शनिवार को सेंट लूसी काउंटी की जज लॉरेन स्वीट ने सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने माना कि मामला बेहद गंभीर है ऐसे में आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।

सिख संगठनों से हरजिंदर को सहायता देने की अपील

इधर हरजिंदर के एक रिश्तेदार दिलबाग सिंह ने कहा कि परिवार घटना के बाद सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने कहा कि ‘हम दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से भी दुखी हैं. ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. उसकी उम्र 28 साल है और अगर उसे 45 साल की जेल हुई, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि उसके परिवार की क्या हालत होगी’. सिंह ने सिख संगठनों से हरजिंदर को सहायता प्रदान करने के लिए आगे आने की अपील की।

2018 में जमीन गिरवी रखकर अमेरिका गया था हरजिंदर :  हरजिंदर सिंह 2018 में जमीन गिरवी रखकर अमेरिका गया था. उसका बड़ा भाई भाई तेजिंदर सिंह अपने परिवार और मां के साथ तरनतारन में रहते हैं।  हरजिंदर के पिता की मौत हो चुकी है और परिवार खेतीबाड़ी कर गुजारा करता है। गांव के कई लोग हरजिंदर के समर्थन में आगे आए हैं । हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि हरजिंदर ने गलती की है, लेकिन उन्होंने मांग की कि अमेरिकी अधिकारी मामले में नरम रुख अपनाएं. वहीं गांव के सरपंच जशनदीप सिंह ने कहा कि वो परिवार के साथ खड़े हैं और अपील की कि हरजिंदर को कोई कठोर सजा नहीं दी जाए।

सांसद हरसिमरत ने विदेश मंत्री से किया आग्रह : बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से आग्रह किया है कि हरजिंदर को कानूनी सलाहकारों तक पहुंच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका मामला उचित तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।

हरजिंदर के लिए कम सजा की मांग :  इस बीच एक ऑनलाइन मंच चेंज डॉट ओआरजी पर एक समूह – कलेक्टिव पंजाबी यूथ – द्वारा एक याचिका शुरू की गई है।  जिसमें हरजिंदर के लिए कम सजा की मांग की गई है, और दलील दी गई कि यह दुखद दुर्घटना जानबूझकर नहीं की गई थी. इस पर अब तक 18 लोग ऑनलाइन हस्ताक्षर कर चुके हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले में हुआ गंभीर हादसा : चार गनमैन और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

गुरदासपुर – पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO का काफिला आज एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पायलट गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे उनके...
article-image
पंजाब

सर-ए-राह पेड़ से लटक युवक ने की आत्महत्या

घर से झगड़ा करके निकले युवक ने रास्ते में की खुदकुशी लुधियाना : लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर कैड कोल नहर से कुछ ही दूरी पर एक नौजवान का शव बरामद हुआ है। जिसने फंदा लगा...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में नवरात्र मेलों के दौरान हवन, पूजन पर प्रतिबंध, प्रसाद चढ़ाने पर भी रोक दर्शन के लिए पर्ची अनिवार्य, मंदिर में पुजारी नहीं बांधेंगे मौली

बुखार, खांसी अथवा जुखाम जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को आइसोलेट कर भेजा जाएगा अस्पताल ऊना, 8 अप्रैल – आगामी 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलने वाले नवरात्रों के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर सुबह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी केंद्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष फोकस

चम्बा में 8वें पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, 23 अप्रैल तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम संतुलित आहार, प्रारंभिक शिक्षा और स्क्रीन टाइम पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा में 8वें पोषण...
Translate »
error: Content is protected !!