ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर लगी आग : कोई हताहत नहीं, 36 महिलाओं और बच्चों को निकाला

by
रोहित जसवाल।  ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. उस समय वार्ड में करीब तीन दर्जन से ज्यादा मरीज और उनके शिशु मौजूद थे।  आग लगते ही होमगार्ड और अस्पताल की नर्सों ने तुरंत मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की।
            घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चौहान सहित अन्य डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे. सौभाग्य से, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।  बिजली कर्मचारियों ने तुरंत शटडाउन कर आग की चपेट में आए कंट्रोल पैनल को बदल दिया. दरअसल, क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड के दो कमरों के बीच बने बिजली के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और इससे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया. होमगार्ड और नर्सों ने तुरंत सभी मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. उस समय वार्ड में करीब तीन दर्जन गर्भवती महिलाएं और प्रसूताएं अपने शिशुओं के साथ मौजूद थीं. मरीजों को हाईटेक इमरजेंसी के पीछे बने दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया और कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की।
आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।  बिजली कर्मचारियों ने तुरंत शटडाउन कर जले हुए उपकरणों को हटाया।  चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसे काबू में कर लिया गया है और उपकरणों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मरीज और उनके तीमारदार सुरक्षित हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जनजागरूकता सबसे जरूरी: डॉ. राजीव भारद्वाज

जिला कांगड़ा में 11 जगह स्थापित हैं आईटीएमएस, एनएच के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश धर्मशाला, 7 सितंबर। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 105 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने 105...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कल 13 अक्टूबर काे करेंगे रवाना

ऊना | अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए 14 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। कल 13 अक्टूबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से मिला विरासत संगठन अर्की का प्रतिनिधिमंडल : हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने का रखा प्रस्ताव

योगेश चौहान। अर्की : विरासत संगठन अर्की के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक नगर...
Translate »
error: Content is protected !!