ऊना कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

by
ऊना 24 मार्च । लोकसभा चुनावों में मतदाता सहभागिता बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मक़सद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने में जुटा है । इसी कड़ी में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज ऊना में एस डी एम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं को जागरूक किया । उन्होंने चुनावी महाकुंभ में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने देश के निर्माण में अहम भूमिका निर्वहन करने की अपील की।
इसके अलावा नोडल अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा ने युवा मतदाताओं को स्वयं निष्पक्ष होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया तथा अपने आस पास सभी मतदाताओं को भी शत प्रतिशत वोट डालने के लिए जागृत करने को कहा।
इस दौरान पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को स्किट के माध्यम से जागरूक व प्रेरित किया गया ताकि युवा वर्ग में जागरूकता के साथ साथ अपने मत के अधिकार के महत्व की भी समझ विकसित हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर – रजेहड़ -सारसावा वाया कपेण सड़क पर खर्च हुए 962 लाख : आशीष बुटेल*

*पढियारखर में 50 लाख के विकास कार्य लोगों को समर्पित* एएम नाथ।  पालमपुर, 27 जनवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में 50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें’ : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीडीपीओ बलबीर सिंह बिरला ने की अपील

हमीरपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते...
Translate »
error: Content is protected !!