ऊना में अनूठी पहल: उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में होगी तालाबों की गणना, डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। ऊना जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठी पहल करते हुए जिले में तालाबों की गणना करके उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इस पहल के तहत जिले में मौजूद सभी तालाबों के साथ साथ नए- पुराने डैम, कुएं, बावड़ियां, जलाशय और झीलों की विस्तृत गणना कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस कार्य की नोडल एजेंसी जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण होगी।
उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को ऊना के डीआरडीए बैठक कक्ष में जिले में जल संरक्षण और जल संरचनाओं के निर्माण को लेकर किए प्रयासों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तालाबों को उनके आकार, जलभराव क्षमता और प्राकृतिक या मानव निर्मित होने के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उनकी क्रम संख्या तय होगी और मानकों के निर्धारण के लिए विषय विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण को सुनिश्चित करने और जिले में जल संसाधनों के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।
May be an image of 14 people
वन्यजीवों और प्रवासी पक्षियों के लिए जल संरचनाओं का विस्तार
श्री अग्निहोत्री ने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि जिले में वन्य प्राणियों और पक्षियों के लिए भी जल संरचनाओं के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा, जिले में प्रवासी पक्षियों को रोकने और उनके ठहराव के लिए जल संरचनाओं में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा।
तालाबों के स्वरूप से न हो छेड़छाड़
उन्होंने प्रशासन को निर्देश कि जिन तालाबों का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक या पारिस्थितिक महत्व है, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या छेड़छाड़ न हो। तालाबों के समतलीकरण की किसी भी स्थिति में अनुमति ना दी जाए।
स्वां नदी पर सुंदर घाट विकसित करने की संभावनाएं तलाशें
इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री ने स्वां नदी के किनारे सुंदर घाट विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वां नदी सोमभद्रा के नाम से भी विख्यात है, पर अब तक इसपर कोई घाट विकसित नहीं हुआ है। इसे अन्य प्रमुख नदियों की तरह पर्यटन और धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
हर ब्लॉक में विकसित करें 5 ए-श्रेणी तालाब
उपमुख्यमंत्री ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम पाँच ए-श्रेणी के तालाब विकसित करने का लक्ष्य दिया । संबंधित बीडीओ को निर्देश दिए कि इन तालाबों को इस तरह विकसित करें कि वे पर्यटन के आकर्षण केंद्र बन सकें। इनमें सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, फेंसिंग, टहलने के ट्रैक और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएं। इसके अलावा कम से कम हर ब्लॉक में 10-10 तालाब बी-श्रेणी के विकसित करें।
जल संरचनाओं की सुरक्षा और डॉक्यूमेंटेशन पर जोर
श्री अग्निहोत्री ने प्रशासन को जिले में जल संरचनाओं की वीडियोग्राफी कर उनकी डॉक्यूमेंट्री बनाने को कहा है, ताकि उनके संरक्षण की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास किए जा सकें। उन्होंने सड़क किनारे स्थित तालाबों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
May be an image of 6 people and text
गांवों में बनाएं स्विमिंग पूल
उपमुख्यमंत्री ने जिले के गांवों में स्विमिंग पूल बनाने की संभावनाओं पर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल को तैराकी की खेलों के नजरिए से विकसित करने पर भी ध्यान दें ताकि ग्रामीण युवाओं के लिए सुविधा हो।
बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने उपमुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों का पूरा पालन तय बनाने की प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, डीएफओ सुशील राणा,डीआरडीए के परियोजना अधिकारी के एल वर्मा, मत्स्य विभाग के उप निदेशक विवेक शर्मा सहित सभी बीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जारी विकास कार्यों की प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : वन अनुमति से संबंधित मामलों में लाई जाए तेजी –उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला के पर्यटन गंतव्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी के लिए कटोरी -बंगला में लगेगा होर्डिंग पर्यटकों को मिलेगी सुविधा एएम नाथ।  चंबा,15 जुलाई :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत...
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई की फाइल : एडीजीपी ने नए सिरे से जो फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी

चंडीगढ़ : पंजाब 26 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहा किए जाने संबंधी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जेल विभाग को तकनीकी कारणों से लौटाने के बाद अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 जून और एक जुलाई को मंडी जिला में भारी बारिश का यलो अलर्ट, सतर्क रहें लोग: राज कुमार

सभी लाईन डिपार्टमेंट बरसात से उत्पन्न होने वाली स्थितियों की निरंतर निगरानी करे सुनिश्चित एएम नाथ। करसोग :  एसडीएम करसोग राज कुमार ने बताया कि 29 जून और एक जुलाई, 2024 को मंडी जिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की बजट घोषणाओं की समीक्षा …अधिकारियों को सभी घोषणाओं को शीघ्रता से धरातल पर उतारने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने  अधिकारियों को निर्देश दिए...
Translate »
error: Content is protected !!