ऊना में आपदा जागरूकता दिवस पर नागरिक एकजुटता रैली आयोजित रैली का मकसद आपदा में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाना – डीसी

by
ऊना, 4 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नेहरू युवा केंद्र ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर एक नागरिक एकजुटता रैली का आयोजन किया गया। यह नागरिक एकजुटता रैली अंतरराज्यीय बस अड्डा ऊना से उपायुक्त कार्यालय ऊना तक निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य जिले में भूकंप के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को आपदा बचाव के उपायों बारे शिक्षित करना था। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विभागों, बोर्डों, महाविद्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में आपातकालीन निकासी अभ्यास भी आयोजित किए गए।
May be an image of ‎9 people and ‎text that says "‎DURING אג গানলম तकत्ाा म्र 地 သ ်သ်ဆဆ 흑장산전다 គាង់ពសិក ONY EVER FIVE Together Towards TomorraW.. नेहरूयुवाकेंन्रऊना, युवा केन्द्र ऊना, हि.प्र. (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) नहरू एवं जिला प्रशासन ऊना, हिमाचल प्रदेश CITIZEN SOLIDARITY MARCH ON DISASTER AWARENESS DAY दिवस आपदी जागरुकता 120वी 120वबरसाीं) बरमी 1905 कांगड़ा भूकमप की 4 अप्रैल 2025 स्थान: स्यान:-उना,हिं.. ऊना, हि.पा.‎"‎‎
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन लोगों में आपदा से निपटने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को भूकंप से बचाव हेतु जागरूक करना आवश्यक है ताकि भविष्य में यदि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो जान और माल के नुकसान को बहुत कम किया जा सके। उन्होंने भविष्य में अपने भवनों को सुरक्षित निर्माण पद्धति के अनुसार व भूकंप रोधी बनाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के लिए जिला आपातकालीन आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष, ऊना के दूरभाष नंबर 1077 पर सम्पर्क करके सहायता ली जा सकती है।
May be an image of 7 people
नेहरू युवा केंद्र, ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रैली में स्थानीय युवक मंडल स्वयंसेवक, महिला स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना, आपदा मित्रों सहित लगभग 40 स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
May be an image of 10 people, people studying and tableउन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य न केवल भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि लोगों को आपदा के समय सही तरीके से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मजबूत और स्थिर, भाजपा ने करे चिंता – भाजपा के भीतर ही असंतोष और बौखलाहट आ रही साफ नजर : नरेश चौहान

एएम नाथ।  शिमला, 16 दिसंबर । भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं में जो छटपटाहट है, उससे उनकी अन्तर्कलह की पोल खुलती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

ज़िला के शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे  वॉटर प्यूरीफायर और ऑटो एनालाइजर एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की  उपस्थिति में आज  ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैली ,जुलूस ,रोड शो तथा लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति : तोरुल एस रवीश

कुल्लू :     उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर एक बैठक की । उन्होंने ने कहा कि भारत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी – अनिरुद्ध सिंह

सोलन  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले, उत्सव एवं त्यौहार समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। अनिरुद्ध सिंह गत...
Translate »
error: Content is protected !!