ऊना में कानून व्यवस्था पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख : DC जतिन लाल ने दिए सख्त निर्देश …भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के हथियार लाइसेंस तुरंत निलंबित कर किए जाएंगे हथियार जब्त : DC जतिन लाल

by
ऊना, 20 नवंबर. ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि हुड़दंगियों और सीमांत क्षेत्रों से आने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी उल्लंघन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करें।
No photo description available.
वे गुरुवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित प्रशासन तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जतिन लाल ने बैठक में दोहराया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। कानून और शांति व्यवस्था के उल्लंघन पर प्रशासन बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगा।
पुलिस पेट्रोलिंग पर जोर, बनेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए 7–8 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की जाएगी। यह टीम दिन-रात हाईवे और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
जिले में सभी हथियार लाइसेंसों की होगी समीक्षा
जतिन लाल ने कहा कि जिले में अब तक जारी सभी हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। जिन मामलों में भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के पास हथियार लाइसेंस पाए जाएंगे, उनके लाइसेंस तुरंत निलंबित कर हथियार जब्त किए जाएंगे।
May be an image of text
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने वालों पर भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।
वाहनों की हो सघन चेकिंग, फील्ड में हो सक्रिय उपस्थिति
उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्रों से आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। विभिन्न स्थानों पर रैंडम छापेमारी अभियान चलाएं। पुलिस सड़क पर सक्रिय उपस्थिति बनाए और एरिया डॉमिनेंस सुनिश्चित करे।
अवैध अहातों पर करें कार्रवाई
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शराब ठेकों के साथ जुड़े सभी अहातों की अनुमति संबंधी जांच करें। इसके लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण करें और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
अवैध खनन पर और कड़ी निगरानी
जतिन लाल ने जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिप्परों की आवाजाही के मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में लगभग 6–8 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीसीटीवी प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिससे पूरी निगरानी व्यवस्था प्रभावी होगी।
वहीं, बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशों के पूर्ण पालन पर जोर दिया और कहा कि उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, सभी डीएसपी, खनन और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जेलों में बंद 450 किसानों को आज किया जाएगा रिहा : सामान की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर जारी

पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को पिछले दिनों सरकार ने खत्म करा दिया. पुलिस ने बुलडोजर की मदद से सड़क पर लगे टेंट और बाकी सामान को...
article-image
पंजाब

ADGP Shive Kumar Verma Supervises

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10 : Shive Kumar Verma, Additional Director General of Police (ADGP), visited Hoshiarpur to personally supervise the ongoing Operation Prahar-2, a major crackdown against criminals and drug networks. During an interaction with Senior...
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 38 पद बैच के आधार पर भरें जाएंगे

ऊना, 12 फरवरी: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 38 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी...
article-image
पंजाब

स्थानीय स्त्तर में धरनों लगाने की जगह दिल्ली बार्डरों को कूच करें : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष कुल हिंद किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कशमीर सिंह भज्जल की अध्यक्षता में हुई। कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व हरभजन अटवाल...
Translate »
error: Content is protected !!