ऊना विस क्षेत्र में बन रहे चार बड़े अस्तपाल , क्षेत्रीय अस्पताल में 8.31 करोड़ रूपये की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जा रहा: सत्ती

by

सतपाल सिंह सत्ती ने रामपुर में जिम का किया लोकार्पण
ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को सुनियोजित ढंग से विकसित करने के लिए गत तीन वर्षों से 1500 करोड़ रूपये से अधिक की राशि की अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्षत सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार सायं रामपुर गांव में जिम का लोकार्पण करने के उपरांत एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ऊना विधानसभा क्षेत्र के अन्दर 4 बड़े अस्पताल बन रहे हैं। जिनमें पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, सीएचसी बसदेहड़ा, सीएमसी मैहतपुर तथा मातृ शिशु हेल्थ केयर सेंटर ऊना शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में 8.31 करोड़ रूपये की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। पेखूबेला में इंडियन ऑयल का सब डिपो, जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय भवन, आईएसबीटी बस अड्डा, आईटीआई ऊना व मैहतपुर के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त 40 करोड़ रूपये की राशि इस विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के रख-रखाव व अपग्रेडेशन पर व्यय की जा रही है, जिसमें से क्षेत्र की अधिकतर सड़क पर कार्य पूरा हो चुका है। हर घर को नल से पेयजल सुविधा दी गई है। स्कूल भवनों व परिसर के साथ-साथ पंचायत घरों का सुधारीकरण किया जा रहा है। ऊना शहर को यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। शीघ्र ही पुराने बस स्टैंड से रोटरी चौक तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा रेहड़ी फड़ी वालों के लिए एक वेंडर मार्किट का निर्माण जा रहा है।
सत्ती ने कहा कि गत तीन वर्षों में रामपुर ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत 2.5 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है। 8.34 रास्तों एवं गलियों का सुधारीकरण किया गया, 13 लाख रूपये से नाले की चेनलाइजेशन, 15 लाख रूपये स्थानीय स्कूल परिसर का सौंदर्यकरण, 19 लाख रूपये डंगों व सम्पर्क मार्गों के निर्माण पर व्यय किये गये हैं। इसके अलावा वर्तमान सरकार के इसी कार्यकाल में इस पंचायत के 26 घरों में शौचालय का निर्माण किया गया है। जबकि 40 लाख रूपये की राशि से पेयजल की रिग तथा सिंचाई के लिए 45 लाख रूपये की रिंग स्थापित लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से सरकार अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
इस अवसर पर सत्ती ने जिम कक्ष को बड़ा बनाने के लिए पांच लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने के साथ-साथ जिम में अतिरिक्त मशीनें स्थापित करने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा स्थानीय मोक्ष धाम के लिए 10 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद् सदस्य अशोक धीमान, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान रविन्द्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य रवि जैलदार, वार्ड पंच ओम प्रकाश, राजेश कुमार, अंजना, कमलेश के अलावा डॉ. सुरेश, दर्शन लाल, नत्था सिंह, हरभजन सिंह गुलेरिया, बृज लाल सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्र डूबे : कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; की जा रही तलाश

एएम नाथ । कुल्लू : जिला कुल्लू के लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में दो आईटीआई छात्र डूब गए हैं। वीरवार दोपहर बाद दोनों छात्र यहां नहाने के लिए उतरे थे। दोनों छात्र अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने की गोद भराई की रस्म

बालिका का मनाया जन्मोत्सवए एम नाथ, चम्बा : जिला चम्बा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बालिका जन्मोत्सव मनाने के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 लोगों की मौत : ड्राइवर ने खोया कंट्रोल तो कार पलटकर सड़क से नीचे जा गिरी

रोहित भदसाली। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कार के पलटकर सड़क से नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर में क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए 17 करोड़ मंजूर : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ । शिमला, 30 सितंबर :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बहाली को प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग के...
Translate »
error: Content is protected !!