ऊना, हमीरपुर, शिमला और मंडी में टनों के हिसाब से पाया गया यूरेनियम : सांसद सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, शिमला और मंडी में टनों के हिसाब से यूरेनियम पाया गया है। यह जानकारी राज्यसभा में सांसद सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।

सांसद सिकंदर ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों को उठाते हुए प्रधानमंत्री से हमीरपुर और ऊना जिलों में यूरेनियम समृद्ध स्थलों, यूरेनियम भंडार की अनुमानित मात्रा और केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल में यूरेनियम उपचार संयंत्र स्थापित करने संबंधी जानकारी मांगी। राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि परमाणु ऊर्जा विभाग की एक संघटक इकाई, परमाणु खनिज अन्वेषण और अनुसंधान निदेशालय ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक निरीक्षण किया है, जिससे हमीरपुर जिले के मसानबाल में सतह यूरेनियम का पता चला है।

राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऊना के राजपुरा, शिमला के कशा-कलाडी और मंडी के तलेली में यूरेनियम निक्षेप स्थापित हैं। इनसे 784 टन यूरेनियम ऑक्साइड स्रोत का अनुमान लगाया है। राजपुरा में 364 टन, कशा कलाड़ी में 200 टन और तलेली में 220 टन यूरेनियम ऑक्साइड शामिल है। अभी यूरेनियम उपचार संयंत्र की योजना नहीं बनाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल मर्डर को पोते ने दिया अंजाम : दादा-दादी और बड़े दादा को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर  : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्‌डा...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज…पूर्व सीएम चन्नी ने बैठक में किया शक्ति प्रदर्शन

चंडीगढ़, 06 जुलाई । पंजाब कांग्रेस में चल रहा घमासान लगातार तेज हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में बागी नेताओं ने सोमवार को बैठक की चन्नी गुट के नेताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को उल-जलूल फैसले लेने की आदत : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में रोस्टर के नाम पर शक्तियों का दुरुपयोग कर रही सरकार एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर पंचायत चुनाव के रोस्टर में किए गए बदलावों को लेकर भाजपा विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी योजनाओं में फर्जीवाड़े से लाखों की सब्सिडी हड़पने का आरोप, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों से 36.42 लाख की सब्सिडी लेने का मामला; पिता-पुत्र समेत तीन पर FIR एएम नाथ।   कांगड़ा।  बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं में कथित फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के...
Translate »
error: Content is protected !!