एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात

by

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस विषय पर स्वयं बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह एंट्री टैक्स 12 चक्का गाड़ी पर बढ़ाया गया है, जो केवल 40 रुपए तक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह बड़े टायर वाली गाडिय़ों पर ही बढ़ेगा। इस संबंध में विधायक रणधीर शर्मा ने शून्यकाल के दौरान सरकार द्वारा पहली अप्रैल से प्रदेश में बढ़ाए जा रहे एंट्री टैक्स से संबंधित सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि इस एंट्री का बोझ न केवल आम लोगों पर पड़ेगा, बल्कि इस मामले में पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर भी परेशानी बढ़ सकती हैै और इसके दूरगामी परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह एंट्री टैक्स बहुत ज्यादा है।

रीना कश्यप ने शून्य काल के दौरान सडक़ों से संबंधित विषय उठाया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पच्छाद में कई सडक़ मार्ग हैं, जो हिमाचल को हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कई सडक़ मार्गों को बीते वर्ष हुई बरसात में भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में कई मार्ग अभी भी दुरुस्त नहीं हो पाए है। रीना कश्यप ने उचित कार्यवाही की गुहार लगाई। विधायक सुरेश कुमार ने दो स्कूलों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डगवाणा में बच्चों की संख्या कम है और इसकी बिल्डिंग अच्छी है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में स्पोर्टस होस्टल खोला जाए और कक्षाएं नियमित तरीके से शुरू की जाएं। साथ ही उन्होंने स्कूलों के साथ लगती जमीन के अधिग्रहण को लेकर सभी सरकार से आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने उठाया प्री प्राइमरी के बच्चों की शैक्षणिक मदद का बीड़ा : प्राइमरी स्कूल सल्ली में अपनी ओर से 90 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग*

दरीणी स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 29 अप्रैल। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत ब्लाक के सभी प्री प्राईमरी स्कूल के बच्चों को...
article-image
पंजाब

ज्वेलर के घर घुसे थे लुटेरे, महिला की बहादुरी से वारदात नाकाम

पंजाब। अमृतसर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां वेरका में एक ज्वेलर के घर तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट की कोशिश की जो कि नाकाम रही. लेकिन इस कोशिश...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 9 सितम्बर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान ट्रस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!