एआई इम्पैक्ट समिट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को सुना और इसके पश्चात प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की परिचय बैठक व कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन का परिणाम है, जिसने विश्व पटल पर भारत के तकनीकी कौशल, उन्नत एआई मॉडल्स और नवाचार की क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह समिट भारतीय प्रतिभा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को सशक्त कर देश के युवाओं के लिए प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त करेगी। “मन की बात” के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन एक सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को सुदृढ़ कर रहा है। इसके उपरांत, चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने चिकित्सकों को समाज में सेवा, समर्पण और संवेदना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की जिम्मेदारी केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ भविष्य में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभाते हुए सेवा के मूल मंत्र को मजबूत करेगा। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक ढांचे और जनसेवा के प्रति चिकित्सकों के सामाजिक दायित्वों पर भी विस्तृत चर्चा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमान में फंसी शाहपुर की 24 वर्षीय पवना, विदेश मंत्रालय के समक्ष सीएम उठाएंगे मामला : 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए गई थी दुबई

एएम नाथ। धर्मशाला : शाहपुर के कुठारना की रहने वाली एक 24 वर्षीय लड़की पवना 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए दुबई गई थी, उसके बाद कई दिनों तक उसका कोई सुराग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून-2025 के तहत पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित :आपदा प्रबंधन में समन्वित प्रयास आवश्यक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मानसून-2025 के दौरान चंबा ज़िला में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों, पंचायती राज जनप्रतिनिधियों तथा आपदा मित्रों व स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता जताते हुए सुनियोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत कोई धर्मशाला नहीं- जहां दुनिया भर के शरणार्थी घुस आएं, हम खुद 140 करोड़ : सुप्रीम कोर्ट

भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां दुनिया भर से शरणार्थी आएं और बसते चले जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने एक श्रीलंकाई तमिल की याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने...
Translate »
error: Content is protected !!