एएसआई बलविंदर सिंह का उनके पैतृक गाँव में किया अंतिम संस्कार

by

गढ़शंकर : थाना मुकंदपुर में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। जिसका आज उनके पैतृक गांव बीनेवाल में संस्कार कर दिया गया। संस्कार से पहले पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने एएसआई बलविंदर सिंह को फायर क सलामी दी और डीएसपी बंगा ने उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस दौरान सीपीआईएम के बरिष्ठ नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय , समाज सेवी राकेश कुमार सिमरन , अमरजीत सिंह कुल्लेवाल , गोपाल सिंह थांदी , हरंभजन अटवाल , रमेश धीमान , मोहन लाल बीनेवाल सहित भारी संख्या में लोग संस्कार समय उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि परसो रात आठ के वजे करीब ड्यूटी दौरान मोटरसाइकिल पर मुकंदपुर बंगा रोड़ पर नाके पर जाते समय उन्हें रास्ते में अज्ञात कार चालक फेट मार गया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में पुलिस उससे अस्पताल ढाहाँ कलेरा में इलाज के लिए हरति करवाया था। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।वहां पर एएसआई बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। फोटो : मृतक एएसआई बलविंदर सिंह की फाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक की हत्या: 3 बहनों का था इकलौता भाई

बैजनाथ : हिमाचल के चंबा के भटियात क्षेत्र की होबार पंचायत के गांव मतियार निवासी युवक का पंजाब के पटियाला में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्यार, झगड़ा और बदला : दोस्त की पत्नी को ले गया मनाली घुमाने : लौटा कर आया तो दोस्त ने गोलियों से डाला भून

फरीदाबाद : फ़रीदाबाद में बुधवार तड़के एक ऐसी घटना घटी, जिसने दोस्ती और रिश्तों की नींव हिला दी। एक शख्स ने अपने ही दोस्त पर गोलियां चला दीं। दरअसल दोस्त उसकी पत्नी को मनाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्स ने 2 महीने के बच्चे के लिए जोखिम में डाली अपनी जान : नर्स ने उफनते नाले के ऊपर लगा दी थी छलांग

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एक नर्स की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर फ़ैसले के ख़िलाफ़ हाई कोर्ट पहुँची सीबीआई

नई दिल्ली । दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगने के बाद अब सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त करने वाले फ़ैसले के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। ट्रायल...
Translate »
error: Content is protected !!