एएसआई लखवीर सिंह ने पुलिस चौकी बीनेवाल का कार्यभार संभाला

by

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी बीनेवाल बीत के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह बीते दिनों पुलिस विभाग में अपनी सर्विस पूरी करके सेवानिवृत्त हो गए। उनके रिक्त हुए स्थान पर थाना सदर होशियारपुर से बदलकर आए एएसआई लखबीर सिंह ने पुलिस चौकी बीनेवाल का चार्ज संभाला। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में चौकी इंचार्ज लखबीर सिंह ने कहा कि नशे की बुराई से जूझ रहे समाज को इस दलदल से निकालने के लिए आम लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने इलाके के गांवों की पंचायतों को अपील करते हुए कहा कि वह गांवों को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस को पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने समाज विरोधी तत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि वह गलत धंधे बंद कर दे नहीं तो कानून अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज लखबीर सिंह ने कहा कि अमन पसंद लोगों को चौकी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

105 ग्राम नशीले पाउडर सहित एक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पुलिस चौकी बीनेवाल में तैनात एएसआई कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने नाका लगाया हुया था। गढ़शंकर की और से मारूति स्विफ्ट कार नंबर पीबी 13...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्‍हाड़ी से काटता, फिर कूड़े में फेंक देता : पत्नी समेत 42 लड़कियों को दी सीरियल किलर ने खौफनाक मौत

कीनिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक सीरियल किलर को अरेस्ट किया है। जो महिलाओं की प्रेम जाल में फांसकर हत्या करता था। 33 साल के आरोपी जोमैसी...
article-image
पंजाब

चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!