एक और पंजाब में उपचुनाव : बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती, है रिकॉर्ड

by

चंडीगढ़ : पंजाब में जल्द ही तरन तारन विधानसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 के लिए सरदार हरजीत सिंह सन्धु को उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी पिछले काफी समय से पंजाब में अपने संगठन को मजबूती देने और आम लोगों तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है। यह तरन तारन सीट पर उपचुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम है और बड़ी चुनौती भी है। पंजाब में पिछले उपचुनावों के नतीजों को देखें तो बीजेपी के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे हैं। बीजेपी की नजर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है और जानकारों का कहना है कि तरन तारन सीट के नतीजे काफी अहम होंगे और देखना होगा कि बीजेपी की पिछले कई महीनों से की जा रही मेहनत का जमीनी स्तर पर क्या असर है?


आप विधायक के निधन से उपचुनाव

पंजाब में तरन तारन विधानसभा सीट जून में आम आदमी पार्टी विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो जाने के कारण खाली हुई थी। कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून को कैंसर के कारण निधन हो गया था। हालांकि उपचुनाव की तारीख की घोषणा की जानी अभी बाकी है। बीजेपी ने हरजीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है, जो बीजेपी की जिला इकाई के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2022 में बीजेपी में शामिल होने से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में थे। 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी का मानना है कि संधू की स्थानीय पकड़ और संगठन में सक्रिय भूमिका चुनाव परिणामों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को बीजेपी की एक महत्वपूर्ण रणनीति माना जा रहा है ताकि पार्टी अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत कर सके।


लैंड पूलिंग पर घेर रही है बीजेपी

पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक बहुमत की सरकार है। आप ने पिछले उपचुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन हाल ही में पंजाब में मान सरकार का एक फैसला आप के लिए मुसीबत वाला साबित हुआ है। लैंड पूलिंग पॉलिसी पर बीजेपी ने मान सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था और हाई कोर्ट में भी यह मामला गया। आप के अंदर भी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ आवाज उठी और आखिरकार मान सरकार को यह पॉलिसी वापस लेनी पड़ी है। बीजेपी आरोप लगा रही है कि पंजाब में आप सरकार ने किसानों के खिलाफ फैसला किया था, साथ ही महिलाओं से किए गए वादे को भी पूरा नहीं किया गया है, ऐसे में जनता आप सरकार के खिलाफ है। बीजेपी को लगता है कि अब राज्य में हवा में बदलाव हो रहा है और बीजेपी ने पंजाब में पूरी ताकत के साथ काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने अपने अनुभवी नेता अश्विनी कुमार शर्मा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है और ऐसे में तरन तारन सीट पर बीजेपी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की बात कह रही है।

उपचुनाव में अच्छा नहीं रहा प्रदर्शन
पंजाब में लोकसभा चुनाव और उसके बाद हुए विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी को हार ही मिल रही है। अब बीजेपी की नजर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है, जिसको देखते हुए पार्टी भविष्य की योजना को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है। हालिया उपचुनाव को भी देखें तो बीजेपी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे हैं। नवंबर 2024 में पंजाब में बीजेपी को उपचुनाव में बड़ी हार मिली और चारों सीटों पर उसके उम्मीदवारों तीसरे नंबर पर रहे हैं। जून 2025 में लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव में भी बीजेपी को हार मिली है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी अपने पुराने सहयोगी अकाली दल के साथ आएगी या फिर 2027 के चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने अपनी संसदीय विकास फंड से जिला एवं सत्र न्यायालय को एम्बुलेंस भेंट की

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, श्री मनीष तिवारी ने आज अपनी संसदीय विकास फंड से चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित जिला एवं सत्र...
article-image
पंजाब

BLOs to conduct door-to-door enumeration

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 22 :  Deputy Commissioner-cum-District Election Officer today briefed representatives of recognized political parties in the district about the second phase of Special Intensive Revision-2026 and appealed for full cooperation in...
article-image
पंजाब , समाचार

पार्थिव शरीर किया दान, चिकित्सा अनुसंधान के लिए कामरेड जसवंत सिंह पटवारी के निधन के बाद उनके परिवारिक सदस्यों ने

गढ़शंकर: गांव शाहपुर के कामरेड जसवंत सिंह पटवारी के कल निधन होने के बाद आज उनके पुत्र सरबजीत सिंह व अन्य परिवारिक सदस्यों ने जसवंत सिंह का पार्थिव शरीर रोटरी आई बैंक व कारनियल...
article-image
पंजाब

वन एवं पंचायती जमीन घपलेबाजी : गिरफ्तार हो सकते हैं दो पूर्व मंत्री

चंडीगढ़ : पंजाब में वन विभाग की जमीन पर वृक्षों की अवैध कटाई के मामले में पूर्व मंत्री धर्मसोत की गिरफ्तारी के उपरांत चंडीगढ़ के आसपास वन विभाग व पंचायती जमीन की घपलेबाजी में...
Translate »
error: Content is protected !!