एक करोड़ व सरकारी नौकरी : मुख्य मंत्री की ओर से शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के लिए की घोषणा

by

चंडीगढ़, : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की जो शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में एल.ए.सी के साथ देश की सेवा करते हुए जान न्यौछावर कर गए।
बहादुर जे.सी.ओ. के परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि शहीद सूबेदार हरदीप सिंह ने देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए पूरी लगन व समर्पित भावना से ड्यूटी निभाई व उनकी कुर्बानी साथी सैनिकों को अपनी ड्यूटी और भी तनदेही के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगी।
15 पंजाब(पटियाला) से संबंधित सूबेदार हरदीप सिंह गांव बरांडा, जिला होशियारपुर का रहने वाला था। वह विवाहित था व अपने पीछे पत्नी रविंदर कौर, बेटी व बेटा छोड़ गया।
वर्णनीय है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही पंजाब के शहीद जवानों के परिवारों के लिए वित्तिय राहत राशी बढ़ा कर एक करोड़ रुपए करने की घोषणा की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट रोड ने आप सरकार की लापरवाही उजागर की : दीवान

लुधियाना में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति: कांग्रेस लुधियाना, 25 फरवरी: भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की शर्मनाक सच्चाई को दर्शाते हुए, यह है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार बने नए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष : विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

एएम नाथ। शिमला : रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा ड़े दिया है। जिसे मंजूर...
article-image
पंजाब

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर हुई  निबंध लेखन प्रतियोगिता में धमाई स्कूल की जैसमीन ने जिले से प्रथम स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस विषय पर निबंध लेखन क्षमता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की दसवीं कक्षा की छात्रा जैस्मीन ने जिले...
article-image
पंजाब

जिला प्रशासन होशियारपुर और सनातन धर्म कॉलेज होशियारपुर के बीच करार पर हस्ताक्षर

सनातन धर्म कॉलेज के छात्र बाल गृह और वृद्धाश्रम में विभिन्न गतिविधियां करेंगे होशियारपुर, 22 मई – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रिंसिपल सनातन धर्म कॉलेज होशियारपुर व जिला प्रशासन होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!