एक करोड़ से अधिक सैलानी वर्ष 2024 की पहली छमाही में हिमाचल पहुंचे : पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा और बेहतर सुविधाएं की जा रहीं सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में ज़बरदस्त उछाल देखने में आया है। प्रदेश ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों का आतिथ्य सत्कार किया। हिमाचल की मनोहारी वादियों, स्वच्छ वातावरण और प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही बेहतर सुविधाओं के फलस्वरूप इस साल जून माह के अन्त तक रिकॉर्ड 1,00,87,440 पर्यटक प्रदेश के भ्रमण पर पहुंचे।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति पर्यटकों से गुलजार हैं। इस अवधि में सर्वाधिक पर्यटक कुल्लू और शिमला ज़िलों में उमड़े। कुल्लू ज़िले की 4,73,737 और शिमला ज़िले की 4,48,392 सैलानियों ने यात्रा की। प्रदेश में जुलाई माह में भी पर्यटकों का आगमन निरन्तर जारी है। प्रदेश की अधिकतर सड़कंे पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए खुली हैं और पर्यटक हिमाचल  की नैसर्गिक सुन्दरता को निहारने के लिए प्रदेश की ओर रूख कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि प्रदेश के अधिकांश मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। खराब मौसम के कारण प्रदेश की कुछ सड़कें प्रभावित हुईं थीं, लेकिन वर्तमान में पर्यटकों और आमजन के लिए अधिकतर सड़कें खोली जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में हज़ारों की संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल की सैर की और इस वर्ष के अन्त तक पर्यटकों की संख्या दो करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैलानी प्रदेश के विभिन्न स्थलों की यात्रा से संबंधित जानकारी संबंधित ज़िला प्रशासन व पुलिस विभाग के हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटकों की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सैलानियों की सुरक्षित यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग पर्यटकों को समय-समय पर विशेष सड़क मार्गों पर यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है। ज़िला प्रशासन और हिमाचल पुलिस द्वारा सड़कों की स्थिति संबंधी जानकारी निरन्तर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बस और ट्रक में हुई भिड़त में ट्रक चालक गंभीर, बस में स्वार लोग बाल बाल बचे

गढ़शंकर/ सैला खुर्द । गढ़शंकर होशियारपुर सड़क पर गांव परदाना के निकट बस और ट्रक में हुई भिड़त में ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया।  लेकिन बस में स्वार बाल बाल बच गए। ट्रक...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने ब्लॉक जे, बीआरएस नगर के लोगों से की बैठक; कहा: आप सरकार की नीतियों से लोग बेहद परेशान

लुधियाना, 8 दिसंबर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और लुधियाना शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने लोगों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से संबंधित उनकी सोच जानने के उद्देश्य से ब्लॉक जे,...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ पुस्तक का विमोचन किया

गढ़शंकर, 30 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर ने कॉलेज के प्रोफेसर सहिबानों द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ का विमोचन किया गया। यह रस्म डाॅ. अमनप्रीत सिंह सहायक डायरेक्टर शिक्षा शिरोमणि कमेटी और...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन योजना प्राप्ति हेतु लगाए जा रहे संगरूर मोर्चे के लिए किया  लामबंद

गढ़शंकर, 10 सितंबर: पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब (पीपीपीएफ) की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए 1 अक्तूबर से...
Translate »
error: Content is protected !!