एक की मौत, 2 घायल : अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन

by

विधायक केवल पठानिया ने मौके पर पहुंच कर की राहत-बचाव अभियान की अगुवाई
शाहपुर, 26 जून। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहुँवा के छतडी बाजार के समीप सोमवार को एक बोरवेल ड्रिलिंग मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायल लोग शाहपुर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गाड़ी में सवार तीनों लोग राजस्थान से सम्बन्धित बताये जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंच कर खुद राहत बचाव अभियान की अगुवाई की। चीफ मेडिकल ऑफिसर सुशील शर्मा भी उनके साथ रहे।
विधायक ने दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके निशुल्क इलाज और उचित देखभाल के निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम करतार चंद को पीड़ितों को राहत मैन्युअल के अनुसार फौरी राहत प्रदान करने को कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. श्याम सिंह की पुस्तक ‘आंचलिकता और राजेंद्र अवस्थी का कथा-साहित्य’ का प्रकाशन

बद्दी 8 मई (तारा) : हाल ही में हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. श्याम सिंह की महत्वपूर्ण कृति ‘आंचलिकता और राजेंद्र अवस्थी का कथा-साहित्य’ का प्रकाशन हुआ है। इस पुस्तक के प्रकाशन पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजयुमो चम्बा मण्डल ने साहो बस स्टैंड पर लगाया नमो टी-स्टॉल : बदले की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मनोज

एएम नाथ। चम्बा  : भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्बा मण्डल ने आज साहो बस-स्टैंड पर नमो टी-स्टॉल लगाया गया । इस मौके पर लोगों ने नमो ऐप्प भी डाउनलोड करवाई और नमो ऐप्प के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाषणों का पूरा निचोड़ पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जयशंकर के संसद में दिये गये भाषणों का पूरा निचोड़ ये रहा

नई दिल्ली :  लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा ने यह स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति और नीतियों में एक निर्णायक और आक्रामक दृष्टिकोण अपनाया है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के ‘कुप्रबंधन’ से हिमाचल की आर्थिकी संकट में : जयराम ठाकुर

मित्रों’ पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी मुख्यमंत्री को जेब में ‘बैक डेट’ की चिट्ठियां लेकर घूमना व ओछी राजनीति करना शोभा नहीं देता एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू...
Translate »
error: Content is protected !!