एक को पीएम बनना है तो दूसरे को सीएम. मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- राहुल गांधी और सिद्धू की प्रॉब्लम एक जैसी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि दोनों ही नेता शीर्ष पदों की चाह रखते हैं लेकिन लोग उनसे पहले कुछ करके दिखाने को कहते हैं।

मान ने पत्रकारों से कहाकि जब सिद्धू पंजाब में कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, तब अगर उन्होंने अपने विभागों की जिम्मेदारी संभाली होती तो वे जनता के कल्याण के लिए कुछ कर सकते थे।

मान ने दावा किया कि राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू की एक ही समस्या है। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी कहते हैं, मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं जनता के लिए कुछ करूंगा। लेकिन लोग उनसे कहते हैं, पहले कुछ करो, फिर हम तुम्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे। मान ने दोनों नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहाकि नवजोत सिद्धू के साथ भी यही हाल है। वह कहते हैं, ‘मुझे मुख्यमंत्री बना दो, मैं पंजाब के लिए कुछ करूंगा’। लेकिन लोग उनसे पंजाब के लिए कुछ करने को कहते हैं, इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे।’ कुछ दिन पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि अगर कांग्रेस पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती है, तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे।

नवजोत कौर ने कहा था कि उनके (नवजोत सिंह सिद्धू के) पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है लेकिन वे पंजाब को स्वर्णिम राज्य में बदल सकते हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उनके ‘500 करोड़ रुपये’ वाले बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू पिछले कई महीनों से पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में भी प्रचार नहीं किया था। मान ने सिद्धू दंपति के ईमानदार होने के दावे पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर कहा कि वे (मान) ईमानदारी का प्रमाण पत्र देने वाले कोई व्यक्ति नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हालांकि उन्हें ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जो उनके (सिद्धू दंपति) भ्रष्टाचार को दर्शाता हो। उन्होंने कहा, ‘नहीं तो मैं इसे अब तक सार्वजनिक कर चुका होता।’

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हम लोगों को यूं मरने के लिए नहीं छोड़ सकते : यहां पराली जलाने पर रोक लगाना आपकी जिम्मेदारी, फिर दिल्ली, पंजाब में तो एक ही पार्टी की सरकार – सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर की स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी से कहा है कि वो अपने यहां पर पराली जलाने की...
पंजाब

भंगल गोत्र के जठेरों का मेला 31 मार्च को

गढ़शंकर : भंगल गोत्र के जठेरों का वार्षिक मेला 31 मार्च को गांव भंगल तहसील नंगल जिला रूपनगर में उत्साह व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। जानकारी देते सुरेन्द्र भंगल ने बताया कि...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर रवि बलाचोरिया के दो गुर्गे गिरफ्तार : 1.2 किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल और 260 कारतूस बरामद, 1.4 लाख ड्रग मनी बरामद

एसबीएस नगर   :  नवांशहर पुलिस ने गढ़शंकर से नवांशहर जा रहे  गैंगस्टर रवि बलाचोरिया के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।  दोनों गुर्गों के पास से 1.2 किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल और 260 कारतूस...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर तथा बी.सी.ए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 25 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे डिग्री कोर्स बी.काॅम. और बी.सी.ए के परिणाम शानदार रहे हैं। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बी.कॉम. तीसरे...
Translate »
error: Content is protected !!