एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

by
एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से वह शिक्षा विभाग के हैंडओवर नहीं हो रहा था। अब उक्त भवन बन कर तैयार हो चूका है।
जिला परिषद सदस्य करियां वार्ड मनोज कुमार मनु का कहना है कि तकरीबन 30  लाख रुपये इसके ऊपर खर्च हो चुके थे। परंतु स्कूल को भवन नसीब नहीं हो रहा था। हमें चुनावों के वक्त लोगों ने इस बारे में बताया था। हमने सदन में शिक्षा विभाग से इस बारे में सवाल किया तो उस वक्त स्थिति के बारे में पता चला। धन्यवाद करवा चाहूंगा पूर्व एडीएम चम्बा का जिन्होने सदन में ही स्कूल की मुरम्मत हेतु  दो लाख रुपये देने का वादा भी किया और वादा निभाया भी। उसके बाद धन्यवाद स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल व स्थानीय निवासी चैन लाल का जिनकेे अथक प्रयासों से आज अच्छा भवन बन कर तैयार हुआ। विशेषत: धन्यवाद उनका जिन्होने भूमिदान की।
आज शिक्षा विभाग की टीम और विकास खण्ड मैहला की टीम, पंचायत की टीम और स्थानीय लोगों के साथ जाकर स्कूल का मौका किया। अब इस भवन को शिक्षा विभाग के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। बहुत जल्द अब बच्चों को नया भवन नसीब हो जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से जन्म लेता : डॉ. हँस राज

चुराह की हर मातृ-शक्ति, हर परिवार और हर युवा के लिए जो आवश्यक है, वही हमारी प्राथमिकता : डॉ. हँस राज एएम नाथ। चम्बा :  नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने में रखी जाए प्राथमिकता : अमित मैहरा

भूमि उपलब्ध नहीं होने से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर एफआरए प्रक्रिया की जाए शुरूए एम नाथ। चंबा, 4 सितंबर :अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं...
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य: एसडीएम

ऊना  : सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इंदिरा ग्राउंड ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए कोविड-19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. हंस राज ने बूथ पदाधिकारियों संग सुनी ‘मन की बात’

त्योहारों पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान, वोकल फॉर लोकल पर जोर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का संदेश एएम नाथ। चुराह (चम्बा) : चुराह के विधायक डॉ. हंस राज ने रविवार...
Translate »
error: Content is protected !!