एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान में आयोजित की एथलेटिक्स स्पर्धाएं : उपायुक्त अमरजीत सिंह ने किया शुभारंभ, लगभग 13 स्कूलों के एथलीटों ने लिया भाग

by
एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर :  नशे की समस्या के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान – ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ के तहत वीरवार को दोसड़का के पुलिस मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के लगभग 13 स्कूलों के 400 से अधिक एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने एसपी भगत सिंह ठाकुर की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एसपी, अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला हमीरपुर को नशामुक्त बनाने के लिए एसपी भगत सिंह ठाकुर द्वारा आरंभ किए गए ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान के काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अभियान में स्कूली बच्चों के जुड़ने से इसे एक जन आंदोलन का रूप मिलेगा।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिला पुलिस की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज के दौर की आम दिनचर्या में बच्चों की शारीरिक कसरत बहुत कम हो गई है। इससे बच्चों का शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास भी प्रभावित हो रहा है। यह बहुत ही चिंताजनक है। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों को बंद कमरों से निकालकर खेल के मैदान में लाना बहुत जरूरी है। इस दिशा में जिला पुलिस ने एक बहुत ही सराहनीय पहल की है।
उपायुक्त ने कहा कि एसपी स्वयं एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने पुलिस मैदान का विस्तार करवाकर हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के लोगों, विशेषकर बच्चों, युवाओं एवं खेलप्रेमियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। सभी खेलप्रेमियों और विशेषकर बच्चों को इस मैदान का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने उपायुक्त, विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया और ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान की उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एएसपी राजेश कुमार, डीएसपी नितिन चौहान, लालमन शर्मा, हरीश गुलेरिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला के 15 सांस्कृतिक दलों ने लिया हिस्सा – लोक गायन में विविधता  लोक संस्कृति को बनाती है समृद्ध:उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने विजेता सांस्कृतिक दलों को पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा,13 फरवरी :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा है कि ज़िला के विभिन्न उपमंडलों में पारंपरिक लोक गायन में विविधता ज़िला चंबा की लोक कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवोदय विद्यालय कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी : 11 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

एएम नाथ। चम्बा, 17 मार्च :  प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा विक्रम सचदेवा ‌ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों में दर्ज हों सभी पात्र युवाओं के नाम: शशिपाल शर्मा

शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश, 28 नवंबर तक चलेगा अभियान रोहित भदसाली। भोरंज 24 अक्तूबर। विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण-2025 की तैयारियों के संबंध में वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!