एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी, वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग : विधायक रंधावा के के पीए नितिन लूथरा ने बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज से

by

चंडीगढ़। पंजाब के डेराबस्सी से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलजीत रंधावा विवादों में घिर गए हैं। विधायक के पीए नितिन लूथरा ने बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। रुपए न देने पर चौकी इंचार्ज बर्मा सिंह का तबादला कर दिया गया। इसकी एक कॉल रिकॉर्डिंग खूब वायरल हो रही है। इसकी शिकायत आम आदमी पार्टी के ही नेता विक्रम धवन ने की। उन्होंने सीएम भगवंत मान की एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 95012-00200 पर भेजी गई।
इस संबंध में विधायक कुलजीत रंधावा ने कहा ‘मेरे किसी आदमी ने कोई पैसा नहीं मांगा। अगर मेरे वर्कर के पैसे मांगने की बात साबित होती है तो मैं उस पर पर्चा दर्ज करवाकर कार्रवाई कराऊंगा।’ उनके पीए की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।
शिकायत करने वाले विक्रम धवन ने कहा ‘मैं आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। बलटाना इलाका मैं देखता हूं। 23 जुलाई को मैं शाम को इंचार्ज से मिलने गया था। इंचार्ज ने मुझे बताया कि एमएलए ने कोई बंदा भेजा था, जो पैसे मांग रहा था। उसने नंबर दिखाया, जो एमएलए के पीए नितिन लूथरा का था। 30 जुलाई को शाम को मेरी फिर चौकी इंचार्ज से बात हुई, जिसमें पता चला कि एक लाख रुपए न देने की वजह से चौकी इंचार्ज का तबादला कर दिया गया। मैंने विधायक को फोन किया था, लेकिन बात नहीं हो सकी।’
इस मामले को लेकर अब सबकी नजर CM भगवंत मान पर लगी हुई है। विभाग के काम में 1% कमीशन मांगने पर मान ने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था। अब सब यह देख रहे हैं कि क्या एमएलए के खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई होगी।

कॉल रिकॉर्डिंग में यह बातचीत :
वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग में चौकी इंचार्ज बर्मा सिंह और आम आदमी पार्टी के नेता विक्रम धवन की बातचीत हो रही है। विक्रम धवन कहता है कि वह चौकी में उनसे मिलने गया था लेकिन पता चला कि ट्रांसफर हो गया है। इस पर चौकी इंचार्ज कहते हैं कि एमएलए ने जो एक लाख रुपया मांगा था, उसकी वजह से ट्रांसफर होनी ही थी। चौकी इंचार्ज ने कहा कि पीए की क्या जुर्रत है कि वह रुपया मांगे। पीए नितिन लूथरा आया और कहा कि एमएलए से की बात हुई होगी। मैंने कहा कि मुझसे एमएलए की कोई बात नहीं हुई। उसने कहा कि एक लाख रुपए मंगवाए हैं। मैंने उसे कहा कि मैं इतने पैसे देने के लायक नहीं हूं। इसके बाद मेरा ट्रांसफर कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur / 13 September / Daljeet Ajnoha/Sept.13 :  Dr. Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information said that recovery of property tax, water and sewerage bills has started in the Municipal Corporation office, Hoshiarpur. In which...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड और हिमाचल में कुदरत का कहर : तेज बारिश और भूस्खलन से 300 से ज्यादा सड़कें बंद, कई इलाकों का संपर्क टूटा

एएम नाथ । शिमला/ देहरादून  : देश के कई पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने SC समुदाय के 505 परिवारों को मिली 8.72 करोड़ रुपये का किया कर्ज माफ

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के 505 जरूरतमंद परिवारों के लिए 8.72 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की घोषणा की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय...
Translate »
error: Content is protected !!