एकल नारी संगठन के राज्य स्तरीय समारोहमुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता : प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एकल नारी संगठन के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अंतर्गत अगले वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय करते हुए 40 हजार नए लाभार्थी जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए लगभग 1260 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे वृद्ध, विधवा, एकल नारी, दिव्यांगजन और कुष्ठ रोगी सहित लगभग 7 लाख 84 हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली विधवा महिलाओं के 27 वर्ष आयु तक के बच्चों को उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह योजना नर्सिंग, मेडिकल, इंजीनियरिंग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, भारतीय प्रबंधन संस्थानों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों इत्यादि में उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर होने वाले व्यय को वहन करेगी। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों को एक हजार रुपये प्रतिमाह उनके आवर्ती जमा खातों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पात्र महिलाओं को वार्षिक स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के अंतर्गत लाते हुए इस पर लगभग 41 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि व्यय करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विधवा महिलाओं को गृह निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाएगी। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत नवनिर्मित घरों के लिए बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का भी प्रावधान किया गया है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत सोलन जिला के कण्डाघाट में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में 27 वर्ष आयु तक के दिव्यांगजनों को खेल मैदान, आवासीय परिसर सहित अन्य विविध सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त जिन पात्र दिव्यांग बच्चों के पास रहने की कोई सुविधा नहीं है, उन्हें किराए पर आवास के लिए वित्तीय मदद भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित एकल नारी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध धार्मिक गायक हर्ष कुमार ने किया मां की महिमा का गुणगान : कीर्तन मंडली हाउसिंग बोर्ड फेस 2 ने करवाया संयुक्त जागरण

बीबीएन,19 अप्रैल (तारा) :हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस दो कीर्तन मंडली द्वारा मां भगवती का भव्य जागरण करवाया गया। जिसमें नालागढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक गायक हर्ष कुमार एंड पार्टी ने सारी रात मां की महिमा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का भव्य आगाज : बिलासपुर को वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर किया जाएगा विकसित – राजेश धर्माणी

बिलासपुर, 21 नवम्बर: गोविंद सागर झील के लुहणू मैदान के समीप आयोजित तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का आज भव्य शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट कालेज ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे – डाॅ अमरजीत कुमार

पारितोषिक वितरण समारोह में निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार ने की शिरकत ऊना, 23 मार्च – राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को काॅलेज परांगण में बड़ी धूमधाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!