एचआईवी की जांच व इलाज मुफ्त : प्रखंड पोसी में एड्स जागरुकता वैन के माध्यम से किया जागरूक : डॉ. रघबीर

by

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रघबीर सिंह के नेतृत्व में पोस्सी प्रखंड में एड्स जागरुकता वैन चलाई गयी.इसकी जानकारी देते हुए डा. रघबीर सिंह ने बताया कि एड्स जागरुकता अभियान के तहत ग्राम कोट फतुही, सैला, बिंजो, नागलान, रोडामजारा, गोगो सहित उप केन्द्र चक सिंह के गांवों में जागरूकता वैन चलाई गई और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.इस अवसर पर लोगों को जागरूक किया गया. परीक्षण भी किए गए।
इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि एचआईवी/एड्स असुरक्षित यौन संबंध, सूई/सिरिंज साझा करने, एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने और एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे में फैलता है।
इसलिए एचआईवी से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। सरकारी अस्पतालों में एचआईवी की जांच और इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। इस मौके पर डॉ. रमनदीप कौर, एलएचवी जोगिंदर कौर, पूजा गोगना, कुलदीप कौर, सोमनाथ, हरमेश कुमार, आशा कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निगम मतदान और हाऊस के गठन के बाद पहली मीटिंग में होंगे अहम विचार : नगर निगम कमिशनर आशिका जैन

होशियारपुर : नगर निगम के मतदान और हाऊस के गठन के बाद निगम हाऊस की पहली मीटिंग 19 जुलाई को निगम कंपलैक्स में होगी जिसमें ठेके के आधार पर सफ़ाई सेवकों /सीवरमैनों की भर्ती,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से , राहत कार्य जारी, कई लंगर भी प्रभावित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भगवंत मान को दे दी वॉर्निंग नितिन गडकरी ने : कानून व्यवस्था सुधार लें नहीं तो रद्द कर देंगे प्रोजेक्ट

नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। अगर इसे सुधारा...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चंडीगढ़ : कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पंजाब पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!