एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाना अधिकारों का दमन : डॉ. मामराज पुंडीर

by

कर्मचारियों की जायज मांगें दबाने के लिए एस्मा का प्रयोग अनुचित

बोले, संवाद से निकाले समाधान, दमन से नहीं

एएम नाथ। शिमला :  अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों पर अनिवार्य सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू किए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कर्मचारियों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का दमन बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वर्षों से लंबित वित्तीय मांगों को दबाने के लिए ऐसे कठोर कानून का प्रयोग उचित नहीं है।
डॉ. पुंडीर ने जारी बयान में कहा कि एस्मा का उपयोग सामान्यतः आपातकालीन या गंभीर परिस्थितियों में आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए किया जाता है। लेकिन कर्मचारियों के वैधानिक देयों और वित्तीय अधिकारों की मांग को रोकने के लिए इस कानून का सहारा लेना संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान खोजने के बजाय दमनात्मक कदम नहीं उठाने चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित समस्याओं को हल करने में विफल रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्मचारियों की आवाज सुनना और उनकी जायज मांगों का समयबद्ध समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि परिवहन सेवाओं को अनिवार्य माना जाता है तो उन सेवाओं को संचालित करने वाले कर्मचारियों के अधिकारों और उनके मेहनत से अर्जित धन को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।
डॉ. पुंडीर ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों से संबंधित मामलों में न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्देशों का सम्मान किया जाना चाहिए तथा कर्मचारियों के लंबित वित्तीय देयों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार का संवैधानिक दायित्व है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों के बकाया वित्तीय लाभ जल्द जारी करने और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ की 5000 कनाल भूमि को शिवा परियोजना के तहत लाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर

मंदली में बागवानी विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर आधारित गोष्ठी में बोले वीरेंद्र कंवर ऊनास 10 जनवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट के फैसले ने सुक्खू सरकार की तानाशाही व भ्रष्टाचार किया बेनकाब : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार की मंशा, कार्यप्रणाली और तानाशाही नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अपने भ्रष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इम्पैक्ट समिट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!