एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 571 नई बसें – भाजपा सरकार के दौरान पांच वर्षों में 57 बार वेतन और पेंशन के भुगतान में हुआ डिफॉल्ट : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल।शिमला :   हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 571 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। शिमला में शनिवार को आयोजित निगम की निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीओडी की बैठक के बाद बताया कि इनमें 297 इलेक्ट्रिक बसें, 250 डीजल बसें, 24 सुपर एसी लग्जरी बसें, 100 टेंपो ट्रैवलर, चार क्रेन और दो त्वरित प्रतिक्रिया (QRT) वाहन शामिल हैं। इस तरह बसों समेत कुल 700 वाहनों की खरीद पर कुल 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
 अग्निहोत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी मिल गई है, अब मामला कैबिनेट के पास जाएगा, जिसके बाद अगले चार महीनों में ये बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। 250 डीजल बसों के टेंडर को भी मंजूरी दे दी गई है, जबकि 100 टेंपो ट्रैवलर के लिए री-टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में एचआरटीसी के राजस्व में 70 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
          बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार से पैसा मिलते ही एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाये वेतन और अन्य देनदारियों का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन देने का प्रयास किया है।
57 बार डिफॉल्ट करने वाले अब दे रहे नसीहत
एचआरटीसी की स्थिति पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा दिए जा रहे बयानों पर भी मुकेश अग्निहोत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान पांच वर्षों में 57 बार वेतन और पेंशन के भुगतान में डिफॉल्ट हुआ। जयराम ठाकुर सरकार के समय एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला, पेंशन अटकी रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपनी जनसभाओं और रैलियों के लिए एचआरटीसी की बसों का इस्तेमाल किया, लेकिन 10 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया।
एचआरटीसी कमर्शियल नहीं, वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों को सुविधाएं देना है। घाटे में चलने वाले रूटों पर भी निगम की बसें चलाई जाती हैं ताकि हर नागरिक को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। एचआरटीसी वर्तमान में करीब चार दर्जन श्रेणियों के यात्रियों को किराये में छूट दे रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निगम के बेड़े को मजबूत करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है ताकि परिवहन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए। टूर्नामैंट के समापन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ की धनराशि होगी व्यय – विक्रमादित्य सिंह ने हिक्किम नाला में पुल निर्माण की रखी आधारशिला : विद्युत उपकेंद्र ड़ल्ली में स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति के लिए स्थापित किए जाएं उपकरण —विक्रमादित्य सिंह

चंबा 2 अगस्त : लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज होली घाटी के चोली-क्वारसी संपर्क सड़क मार्ग में हिक्किम नाला पर बनने वाले स्टील ट्रस पुल निर्माण की आधार शिला...
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए स्थान किए निर्धारित :

धर्मशाला, 07 नवंबर। दीवाली से पहले पटाखे बेचने के लिए धर्मशाला में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं इस बाबत एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

108 किलो भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार : राजीव गांधी भवन बाथु के पास चेकिंग के लिए रोका था

हरोली : थाना हरोली के अंतर्गत पुलिस ने देर रात नाकाबंदी के दौरान 108 किलो भुक्की के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भंगला जिला रोपड़ पंजाब से टाहलीवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!