एचआरटीसी हर दिन ले रही जनविरोधी और तुगलकी फैसले – आए दिन एचआरटीसी की बस हांफने और किराया बढ़ाने की खबरें आती हैं अखबार में : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ।शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी हर दिन जनविरोधी और तुगलकी फैसला ले रही है। बच्चों की साइकिल और शादी विवाह के एल्बम तक का किराया वसूलने के बाद अब 5 किलो के बैग का भी किराया  वसूलने जा रही है। एचआरटीसी द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना जन विरोधी होने के साथ-साथ हास्यास्पद भी है। सरकार हर दिन एचआरटीसी को लेकर कोई न कोई उपलब्धि बताती रहती है कि सरकार की योजनाओं से इतने करोड़ का फायदा हुआ उतने करोड़ का फायदा हुआ लेकिन स्थित है कि हर दिन एचआरटीसी से सफर करने वाले लोगों को परेशान करने, उन पर आर्थिक बोझ डालने के फैसले ही सामने आते हैं। अब सरकार का फरमान है कि यदि एचआरटीसी से सफ़र करना है तो 5 किलो के बैग के लिए भी किराया देना पड़ेगा। जिस एचआरटीसी का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के लोगों को आरामदायक और सस्ता सफर उपलब्ध कराना है उसे सरकार राजस्व उगाही का जरिया नहीं बना सकती हैं। आम हिमाचली एक जगह से दूसरी जगह सफर करते वक्त छोटे-छोटे कई बैग लेकर यात्रा करते हैं। लोग घर से दूर रह रहे बच्चों से मिलने जाते वक्त क्या-क्या नहीं ले जाकर बच्चों को देना चाहते हैं। जिसमें खाने का सामान, किताबें या और भी महत्वपूर्ण चीज हो सकती हैं उसका किराया वसूलना कहां तक सही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आए दिन खबरें आती रहती हैं कि एचटीसी की बस यहां हांफ़ गई, वहां हांफ गई, अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने से पहले खराब हो गई, सवारी द्वारा धक्का मार कर बस को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। इस रूट  पर, उस रूट पर बसों का संचालन बंद हो गया। इसके बाद अगर एचआरटीसी से जो खबरें सामने आती हैं वह सब की सब सरकार की तानाशाही और तुगलकी फरमानों की तरह होती हैं। सरकार एचआरटीसी की सेहत दुरुस्त करने की बजाय बसों का किराया, बसों से ले जाने वाले सामान का किराया आदि बढ़ाने में ही व्यस्त रहती है। इसका प्रदेश के लोगों के साथ-साथ एचआरटीसी को भी नुकसान ही होता है। इस फैसले की वजह से लोग एचआरटीसी की बसों से यात्रा करने से यथा संभव बचेंगे। जिससे एचआरटीसी के राजस्व में कमी आएगी। ऐसी स्थिति पहले भी देखी  जा चुकी है जब बुजुर्गों की दवाई, बच्चों के खिलौने, शादी के एल्बम तक के बदले लोगों से किराया वसूला गया हैं। अब फिर सरकार उसी रास्ते पर है जहां पर घर के एक- दो बुजुर्गों के लिए लाए जा रहे दवाई के डिब्बे पर भी किराया वसूला जाए।  सरकार इस तरह की गैर जिम्मेदारी और संवेदनहीनता से बाज आए और आम आदमी को परेशान करने वाले फैसले वापस ले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक सुरेश कुमार ने किया अवाह देवी-चंडीगढ़ बस सेवा का शुभारंभ : अवाह देवी के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया

2.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड का उन्नयन एएम नाथ। भोरंज 06 जनवरी। विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और संगठित अपराध से निपटने के लिए विशेष कार्य बल गठित करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग और संगठित अपराध के उन्मूलन के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गठित करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड, अप्पर पंजावर, जोल, डूहल भटवालां, खरोह व अंब टिल्ला में कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक किए ग्रामीण

ऊना, (10 फरवरी) – सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गांे के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेशभर में विशेष प्रचार अभियान चलाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरप्रीत लाली को हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी : जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए किया पर्यवेक्षक नियुक्त

गढ़शंकर : पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में...
Translate »
error: Content is protected !!