एचएएस परीक्षा 2023 का संभावित शेड्यूल जारी : प्रिलिमनरी एग्जाम 11 जून 2023 को, सितंबर में मेन्स परीक्षा

by

शिमला: हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस परीक्षा 2023 का संभावित शेड्यूल जारी हो गया है। लोक सेवा आयोग की ओर से वर्ष 2023 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। शेड्यूल के मुताबिक, फरवरी के दूसरे सप्ताह में एचएएस परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। ऐसे में अभी से अब उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए तैयारियां करनी होंगी।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग 11 जून 2023 को प्रिलिमनरी एग्जाम करवाएगा। इसके बाद सितंबर में मेन्स परीक्षा होगा। दिसंबर 2023 में सफल रहने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू होंगे। आयोग के सचिव डीके रत्तन का कहना है कि संभावित शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार अपनी तैयारियां कर सकते हैं।
एचएएस की परीक्षा के लिए लगभग 40,000 से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। खास बात यह है कि इस परीक्षा के लिए हिमाचल के युवाओं को बेसब्री से इंतजार होता हैं। ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से फोन पर भी उम्मीदवार जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार फोन नंबर 0177-2624313 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्चुल माध्यम से होगा योग दिवस, 132 व्हटसेप ग्रुप बनाये क्यूआर कोड स्कैन करके शामिल हो सकते हैं व्हटसेप ग्रुप में

ऊना : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ राजेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत दिनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी की लॉंच

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लॉंच की। यह आयोजन 25 दिसम्बर, 2025 को प्रस्तावित है। इस आयोजन का उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेट परीक्षा के दौरान छात्र स्कूल बिलासपुर के आसपास शांति बनाए रखने को आदेश जारी

एसडीएम सदर ने परीक्षा केंद्र के आसपास लगाए प्रतिबंध एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टीईटी-2025 की परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने इनडोर स्टेडियम का किया भूमि पूजन : स्टेडियम के निर्माण के लिए व्यय होंगें 11.12 करोड़ रुपये

पीएमजीएसवाई-4 के तहत चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 सडकें हुई स्वीकृत : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज बारगाह में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इनडोर...
Translate »
error: Content is protected !!