एडवोकेट हरजोत बैंस ने नंगल के कमलप्रीत को सरकारी नौकरी देने और 15 अगस्त मौके सम्मानित करने के लिए सीएम को लिखी चिट्ठी

by

नंगल : आम आदमी पार्टी के नेता एडवोकेट हरजोत बैंस पूर्व पंजाब अध्यक्ष व आम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी मैंबर ने स्थानिय सब डिवीजन के गांव के लड़के गौताखौर कमलप्रीत सैनी की खूबियों व समाज कल्याण के किए कामों का जिक्र करते हुए उसे सरकारी नौकरी व 15 अगस्त पर सम्मानित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को पत्र लिखा। एडवोकेट हरजोत सिंह ने बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों कमलप्रीत को फायरब्रिगेड की नौकरी से निकाले जाने का मुद्दा काफी गर्माया था। हरजोत बैंस ने बताया के उन्होंने पत्र में कमलप्रीत द्वारा किए जा रहे जन कल्याण के कामों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया कि कमलप्रीत सैनी जो समाज की निष्काम सेवा कर रहा है। जिसमें आज तक उसने 500 के करीब लाशें दरिया व नहिरों से निकाली हैं। उसने 2500 के करीब जहरीले सांपों को घरों से पकड़ जंगल में छोड़ा। कमलप्रीत सैनी बहुमूल्य प्रतिभा का मालिक है। उन्होंने कहा कि कमलप्रीत को नौकरी मिले यह मेरी अकेले की मांग नहीं है। पूरा इलाका यही चाहता है कि कमलप्रीत सैनी को सरकार नौकरी दे। अगर कमलप्रीत जैसे होनहार नौजवान की सरकार थोड़ी सहायता करे तो वह तैराकी में देश के लिए मैडल भी जीत सकता है।
बाक्स
गौरतलब है कि हरजोत सिंह बैंस यहां पंजाब के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा राष्ट्रीय कार्यकारणी के मैंबर है। जिनका गांव गंभीरपुर हैं। जोकि पिछले समय से हलका अानंदपुर साहिब में काफी सक्रिय है। राजनीतिक माहिरों अनुसार एडवोकेट हरजोत बैंस का पंजाब में आम आदमी पार्टी के फाउंडर मैंबरों में नाम आता है। वह पार्टी के साथ शुरूआत से जुड़े हुए हैं और पार्टी में एक बड़ी जिम्मेवारी निभा रहें है। हलके में जिस तरह हरजोत बैंस सक्रिय हैं वह विधान सभा चुनावों में अानंदपुर साहिब से टिक्ट के बड़े दावेदार माने जा रहें हैं। हलके में चर्चा है कि हरजोत बैंस यहां पंजाब पार्टी के गिने चुने बड़े नेताओं में से एक है। हलका अनंदपुर साहिब के अन्य टिक्ट के इच्छुक नेताओं में से हरजोत बैंस का पार्टी में प्रोफाइल बहुत बड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पार्टी हाईकमांड के इशारे पर ही हलका अानंदपुर साहिब में सक्रिय हुए है। पार्टी में इतने बड़े प्रोफाइल के चलते हलके के पार्टी वर्कर भी हरजोत बैंस को समर्थन कर रहें हैं।
बॉक्स
हलके में सक्रिय होने को लेकर जब हरजोत बैंस से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उनका गांव निचला गंभीरपुर है और नानके नंगल में है। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के लिए पूरे पंजाब में काम किया है। लेकिन अब मेरी दिल्ली इच्छा है कि मैं अपने लोगों के लिए काम करूं। इस लिए में हलका अानंदपुर साहिब के लोगों की सेवा में लगा हूं। हलके में जो डर की राजनीति चल रही है। उससे यहां के लोगों को निजात दिलानी है। बाकी अगर हाईकमांड मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं जरूर लड़ूंगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फुटबाल टूर्नामेंट : रहहली ने रामपुर को 45-4, कहारपुर ने मजारा डिंगरिया को 6-5 व भुलेवाल राठा ने पालदी को 6-5 से किया चित

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवा दिन माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर के प्रधान हरमनजोतसिंह ख़ाबडा व चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह...
article-image
पंजाब

27 तारीख को बंद को लेकर शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन की बैठक

गढ़शंकर: शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को जारी भारत बंद के आह्वान के संबंध में एडवोकेट जसबीर सिंह राय की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक बैठक की जिसमें...
article-image
पंजाब

कांग्रेस को झटका : बीजेपी का दामन कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने थामा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।। इन नेताओं को भाजपा पंजाब के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी...
article-image
पंजाब

भांग की खेती को वैध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण हिमाचल सरकार ने विधानसभा में पास किया प्रस्ताव

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों के बाद, हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को भांग की खेती को वैध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। समिति ने राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!