एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर का माता का देहांत : माता सुरजीत कौर को सैंकड़ों लोगो ने नम आंखों से अंतिम दी विदाई

by

गढ़शंकर, 3 अप्रैल: बार कौंसिल गढ़शंकर के सदस्य, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तथा गांव डघाम के पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर की माता सुरजीत कौर (68) पत्नी स. बख्शीश सिंह का गत दिवस संक्षिप्त बीमारी के पश्चात निधन हो गया। माता सुरजीत कौर एक सेवा निवृत अध्यापिका तथा समाज सेविका थी। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गांव डघाम के शमशान घाट में किया गया जहां सैंकड़ों नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में दोआबा ग्रुप आफ कॉलेजेस के संरक्षक व समाजसेवी डॉ, हरविंदर सिंह बाठ, आल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय , रघुबीर सिंह घीरा ,समाजसेवी रणजीत सिंह खख, पंजाब राजपूत वेलफेयर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आर.एस. पठानिया, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मोहन सिंह थियाड़ा, एडवोकेट सरबपाल सिंह सहोता, रविंद्र रोजी नंबरदार, रघुवीर सिंह घीरा, नंबरदार मलकीत सिंह, नगर कौंसिल सदस्य एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट अमरिंदर नागरा, एडवोकेट संजीव कालिया, जस्सी डघाम, शहीद ए आज़म भगत सिंह टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय, एडवोकेट अनुराग भरद्वाज , एडवोकेट हरविंदर, अधिवक्ता बलविंदर सिंह , युथ कांग्रेस के जिला महासचिव प्रणव कृपाल , सरपंच हरप्रीत बैंस , कैप्टेन आरएस पठानिया, सैनी दोआबा सभा के प्रधान हरवेल सिंह सैनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलविंदर बिट्टू सैला, बार कौंसिल गढ़शंकर के समूह वकील तथा क्षेत्र की बड़ी संख्या में गणमान्य शख्सियतें शामिल हुई और हरमनदीप सिंह कूनर, उनके पिता सरदार बख्शीश सिंह तथा परिवार से दुख साझा किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने वापस ली विवादित ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी

चंडीगढ़ । राजनीतिक और कानूनी दबाव के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने सोमवार को 14 मई 2025 को जारी विवादित लैंड पूलिंग पॉलिसी और इसके...
article-image
पंजाब

Resolving Public Issues is My

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.10 :  MLA Brahm Shankar Jimpa today held a special public hearing at the Tehsil office in Hoshiarpur to address complaints related to the Revenue Department. Mayor Surinder Kumar, SDM Gursimranjeet Kaur,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ जवान जिंदा मिला :29 जून को कार में चंबा-जोत मार्ग पर जिंदा जले बीएसएफ जवान को

जोत के पास कार में जला बीएसएफ जवान जिंदा दबोचा चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर गत 29 जून को कार में जिंदा जले बीएसएफ के जवान अमित राणा को पुलिस बेंगलुरू से जिंदा तलाश...
Translate »
error: Content is protected !!