एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by

15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान
ऊना, 15 सितंबर: अतिरक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान की रथ यात्रा 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जिला के प्रत्येक ब्लाॅक में जाकर लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाएंगी ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं को लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि यह रथ यात्रा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को गांव/शहर स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा स्थानीय उत्पाद अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ ऊना रमनबीर चैहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने चैड़ी पंचायत में किए 3.40 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 230 सड़कों की एफआरए क्लीयरेंस व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी : अनिरुद्ध सिंह राणा एएम नाथ। कसुम्पटी :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने बरनोह में किया जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ, पशु पालन को उद्यमिता के रूप में अपनाएं किसानः वीरेंद्र कंवर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही...
हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित : मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें

ऊना – जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने अभिनंदन नीलकंठ यूथ क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

आस्था कृपा फाऊंडेशन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का भी किया दौरा युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान एएम नाथ।  पालमपुर,16 सितंबर : मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष...
Translate »
error: Content is protected !!