एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक : अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने के दिए निर्देश

by

ऊना, 17 जुलाई – अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना के तहत ऐसे अनाथ व असहाय बच्चों को जिला कार्यक्रम व बाल विकास परियोजना अधिकारियों की देखरेख में किसी संपन्न पारिवारिक वातारण में पालने हेतु रखा जाता है ताकि ऐसे बच्चों को बाल व बालिका आश्रमों में प्रवेश हेतु बाध्य न होना पडे। उन्होने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पालक माता-पिता को प्रति माह चार हजार रूपये की राशि सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाती है जबकि पांच सौ रूपये प्रतिमाह राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। उन्होने बताया कि जिन बच्चों को पालक माता-पिता की देख-रेख मेें रखा जाता है उनका समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है।
एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना के तहत वित्त वर्ष 2022-23 में 200 बच्चों को कवर किया गया है जिसमें से 28 बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के अनाथ बच्चों का डाटाबेस तैयार करें ताकि उन्हें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जोड़ा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण से प्रभावित परिवार 8 व 9 जनवरी को जाँच सकते हैं अपने रिकॉर्ड

धर्मशाला, 7 जनवरी। अतिरिक्त ज़िलादंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने बताया कि गगल हवाई अड्डा के विस्तारीकरण में भड़ोत, जुगेहड़, क्योड़ियां, बल्ला, सहौड़ा, भेड़ी व ढुगियारी खास महालों के प्रभावित परिवारों का विवरण/ सूचियां पुनर्वासन एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का किया आह्वान :

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी दी जानकारी चम्बा (पांगी), 24 नवम्बर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज राजकीय महाविद्यालय पांगी में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू की वर्किंग होगी पहले से अलग : राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हार और बागियों के तेवरों के बाद हालात संभालने में कामयाब रहे मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव की हार को स्वीकार करते हुए जिम्मेदारी खुद पर ले ली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजनीति में इस तरह की घटना...
Translate »
error: Content is protected !!