एनआरआई ने विदेश में लाइव होकर उठाया नशे का मुद्दा….पुलिस दे रही चुप्प रहने सलाह

by

राणा सिंह ने बेल्जियम से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नशे के विरुद्ध उठाई आवाज़।
माहिलपुर – पंजाब में पिछले हर चुनाव में युवाओं द्वारा किए जा रहे नशे का मुद्दा हर पार्टी प्रमुखता से उठाती रही है और वह वर्तमान सरकार को इसके लिए दोषी ठहराते हुए अपनी सरकार बनने पर इसे खत्म करने के कसमें उठाते हैं लेकिन सरकार बनने के बाद वह इस मुद्दे को भूल जाते है। माहिलपुर व कोटफातुही इलाके में बिक्री किये जा रहे नशे के कारोबारियों के पोस्टर नशा पीड़ितों के परिजनों द्वारा लगाए गए थे लेकिन उसपर क्या करवाई हुई इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी बता नहीं पाए। इस मुद्दे को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बेल्जियम में रहते माहिलपुर के युवक राणा सिंह वीडियो अपलोड की है जोकि तेजी से वायरल हो रही है जिसमे उसने बताया कि माहिलपुर के बाड़ियां कलां गांव को जाते रास्ते पर बाघोरा गांव के पास शराब के ठेके के पीछे एक घर मे महिला-पुरुष द्वारा शरेआम नशा वेचा जा रहा है और वह जनवरी में अपने घर आया तो उसने इस संबंध में थाना माहिलपुर में शिकायत की थी जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकियां दी गई और मुझे कहा गया कि यहां से आया है चला जा क्योंकि यह तेरा काम नही हमारा काम है। राणा सिंह ने वायरल वीडियो में दावा कर रहा है कि नशे के सौदागर लड़कियों को नशे का आदी बना कर उनका शोषण कर रहे हैं। राणा सिंह ने दावा किया है कि नंगल खुर्द के पास एक युवक की नशे के कारण मौत हुई थी वह उक्त महिला से नशा लेकर आया था। वायरल हो रही वीडियो को लेकर माहिलपुर इलाके में काफी चर्चा है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर उंगलियां उठा रहे हैं उनका मानना है कि पुलिस मात्र कुछ लोगों को निशाना बना कर चल रही है जबकि नशे का धंधा अब तस्करों के घरों से निकलकर नशेड़ियों के घरों के दरवाजे तक पहुंच गया।
के संबंध में एसएचओ माहिलपुर बलविंदर पाल ने बताया कि जिन लोगों के नाम वीडियो में लिए जा रहे हैं उनपर नशे के संबंधित मामले दर्ज है और जो व्यक्ति वीडियो में बोल रहा है उसकी माँ, भाई और बहन पर भी विभिन्न मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं पुलिस उनके यहां रेड करती रहती है।

डीएसपी गढ़शंकर नरिंदर सिंह औजला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त लोगों के विरुद्ध वाकायदा मामले दर्ज किए जा चुके हैं उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा।
फ़ोटो :
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रही वीडियो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार ने बाजवा को दी चुनौती : जिससे मर्जी करवा लीजिये जांच – पार्टी फंड के नाम पर विधानसभा में हंगामा

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में आज पार्टी फंड के नाम पर पैसे लेने के पावरकॉम के अधिकारियों के आरोप को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ। बात यहां तक भी आई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के...
article-image
पंजाब

5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू : पूर्व कांग्रेसी मंत्री सिंगला के करीबी 5 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

चंडीगढ़ | कांग्रेस सरकार दौरान पंजाब के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री विजयइंदर सिंगला के मंत्री रहते अलॉट हुए 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस...
article-image
पंजाब

चन्नी सरकार से हर वर्ग खुश : सनी मेहता

दसूहा : कांग्रेस नेता सनी मेहता ने दसूहा विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।उनके द्वारा आयोजित रैलियों में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। सनी मेहता ने दिन रात...
Translate »
error: Content is protected !!